कवर्धारायपुर

*उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शहीद जवान के अंतिम यात्रा में हुए शामिल*

*उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शहीद जवान के अंतिम यात्रा में हुए शामिल*

रायपुर,  – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शहीद जवान श्री भरत लाल साहू के निवास रायपुर के सड्डू पहुँचकर उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवान के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका यह बलिदान समाज की सेवा में हुआ है और इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि शहीद जवान के परिवार के प्रति सरकार और समाज की पूरी संवेदनाएं हैं और उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। श्री शर्मा ने इस अवसर पर कहा, “सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद भरत लाल साहू की अंतिम यात्रा में हम सब साथ थे। मेरे साथ आदरणीय मंत्री टंकराम जी और आदरणीय विधायक मोतीलाल साहू जी सभी साथ थे और सारी जनता साथ थी। शहीद जवान के बलिदान पर उनके अमर होने के नारे लगे।”
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नक्सलवाद के खिलाफ जनता में बढ़ते आक्रोश का जिक्र करते हुए कहा, “नक्सलवाद के खिलाफ अब जनता का आक्रोश चरम पर है। समाज के मन में क्रोध और पीड़ा है और वे नक्सलवाद को बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं। नक्सलियों का समर्थन करने वालों के प्रति भी समाज में आक्रोश है।”
आज सुबह चौथी बटालियन माना पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शहीद जवान श्री भरत लाल साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। उल्लेखनीय है कि बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवान शहीद और 4 जवान घायल हो गए थे। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button