कवर्धा, डी एन योगी

 ट्रेक्टर ट्राली से धान चोरी करने वाले चोर चढ़े पुलिस के हत्थे।
चोरी के 02 आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

कवर्धा,,थाना पंडरिया पुलिस के द्वारा क्षेत्राअंतर्गत अपराध पर अंकुश लगाने हेतु । श्रीमान पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डां0 लाल उमेंद सिंह, अति0 पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे जिला कबीरधाम के दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ है, कि दिनांक 03.03.2022 को करीबन 03.30 बजे प्रार्थी शीतल जैन अपने गाड़ी आईचर क्रमांक सीजी 04 NN2582 में ड्राईवर चैन प्रसाद जोगी के साथ कुकदूर से 116 बोरी सफरी धान भरकर लाये और भौमिया जी फ्यूल्स के पीछे मुगेंली रोड पंडरिया में खडा किये कि दिनांक 05.03.2022 को सुबह करीबन 08.00 बजे प्रार्थी शीतल जैन और इसका ड्राईवर चैन प्रसाद जोगी जाकर देखे तो वाहन में बंधे तिरपाल में कसा डोर ढीला था तब संदेह होने पर तिरपाल को खोलकर देखे तो 08 बोरी धान किमती 4800 रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गये थे मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी श्रीमान नरेन्द्र कुमार बेंताल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया को घटना से अवगत कराकर व मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम बनाकर आरोपी का पतासाज व दौरान पुलिस की तत्परता के छापे मारी कर आरोपी बली राम टण्डन पिता तितरा टण्डन उम्र 22 साल निवासी वार्ड नंबर 12 मैनपुरा पंडरिया थाना पंडरिया एवं एक नाबालिक बालक को गिरफ्तार किया गया व आरोपी के कब्जे से चोरी गये मशरूका को जप्त कर आरोपी को न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़