कवर्धा, डी एन योगी

जिला अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ने सुदूर वनांचल में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं से किए मुलाकात एवं धार्मिक कार्यक्रम में हुए शामिल
कुई:- पंडरिया विधानसभा के वनांचल ग्राम बदना एवम बाघरायटोला पहुंचे जिला अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी। ग्राम बदना में कार्यकर्ताओं एवम ग्रामीणों से
भेंट/मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा किए सबका हाल-चाल जाना और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनसमुदाय को दिए। उसके बाद ग्राम बाघरायटोला में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे वहां पहुंचकर पूजा अर्चना की एवम क्षेत्र की खुशहाली के लिए मंगल कामना की , प्रभु श्री रामचंद्र जी की अमृत कथा का श्रवण पान कर ग्रामीणों से मुलाकात किए।
उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष ईश्वर शरण वैष्णव, ब्लॉक अध्यक्ष नवीन जायसवाल, जोन अध्यक्ष ललित धुर्वे, जिला महामंत्री घनश्याम साहू,सेक्टर प्रभारी परशुराम माठले,रमेश मेरावि जनपद, सदस्य,गणेश राज, चंद्रशेखर साहू ,टीकम शर्मा ,गोपाल चंद्रवंशी, गौतम सिंह बैगा सरपंच बदना,महादेव सोनी सरपंच नेऊर , सुजीत कुंभकार,रामकुमार गायकवाड,आशीष साहू, ललित मरावी, रामाधीन मरावी,शंकर यादव,रमेश यादव,गणपत धुर्वे,निर्भय मरावी,घनाराम यादव, पनजू टेकाम,अशोक मरावी,तीरथ टेकाम,सहसराम मरावी,शिवनारायण टेकाम,गिरानी,भादूराम मरावी,कृष्णकुमार यादव,तिलक टेकाम,गोपी बघेल,हंशाराम,काशीराम यादव,संतराम यादव,रामकुशल यादव सहित ग्रामीणजन ,कार्यकर्ता स्थानीय जन उपस्थित रहे

Spread the love

You missed