कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट पण्डरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध शराब परिवहन करते तीन आरोपी गिरफ्तार

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट
पण्डरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध शराब परिवहन करते तीन आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 120 पौवा देशी प्लेन शराब, नगद रकम और परिवहन में प्रयुक्त कार व मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर जिले भर में अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल तथा एसडीओपी पण्डरिया भूपत सिंह धनेश्री के मार्गदर्शन में पण्डरिया पुलिस लगातार सूचना तंत्र सक्रिय कर कार्रवाई कर रही है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
13 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नवागांव हटहा निवासी जितेन्द्र बंजारा उर्फ जित्तु अपने साथियों दिनेश उर्फ छोटा और देवकुमार उर्फ नानू के साथ मिलकर शराब का अवैध परिवहन करने की तैयारी कर रहे हैं। बताया गया कि उन्होंने कुकदूर रोड पेट्रोल पंप के आगे पुल के पास बड़ी मात्रा में देशी प्लेन शराब डंप कर रखी है और उसे वाहन से ले जाने वाले हैं।
सूचना मिलते ही पण्डरिया पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की और तीनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।
पुलिस ने जब्त किया:
120 पौवा देशी प्लेन मदिरा (21.600 बल्क लीटर)
शराब बिक्री की नगद रकम 5200 रुपये
लाल रंग की बिना नंबर TVS अपाचे मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 85 हजार रुपये)
सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार CG09JN-3931 (कीमत लगभग 3 लाख रुपये)
कुल जप्त सामग्री की कीमत करीब 3,99,800 रुपये बताई जा रही है।
आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 36, 42 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पंडरिया के नेतृत्व में सउनि. मानिक सिन्हा, प्रधान आरक्षक सतीश साहू, आरक्षक अभिषेक शर्मा, आकाश भोई, विकास जांगड़े और हरनारायण चेलकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।




