सभी ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक निर्माण कार्य प्रारंभ कर ग्रामीणों को रोजगार दिया जाए : सीईओ जिला पंचायत विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिए गए निर्देश कवर्धा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, श्याम प्रसाद मुखर्जी रूर्बन योजना, छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास प्राधिकरण योजना, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत कराए जा रहे हैं विभिन्न कार्यों की कार्यवार समीक्षा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल द्वारा की गई। बैठक में योजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यो की रूपरेखा तय करते हुए सीईओ श्री अग्रवाल ने कहा कि सभी निर्माण कार्यों को चालू वित्त वर्ष के अंत तक अनिवार्यता पूर्ण करें जिससे कि पुराने कार्यों का संपादन समय पर हो सके। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए सर्व संबंधितो को कहा गया कि शासन द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार कार्यों को पूर्ण करें। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत आंगनवाड़ी भवन, खाद गोदाम निर्माण, वन धन केंद्र, सेग्रिग्रेशन सेंटर कार्य की समीक्षा की गई। उन्होंने समीक्षा के दौरान मैदानी अमलो को निर्देश देते हुए कहा गया कि मनरेगा के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य प्रारंभ करते हुए ग्रामीणों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं तथा समय-सीमा में मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करें। साथ ही जिले के अधिक से अधिक परिवारों को सौ दिवस का रोजगार उपलब्ध कराएं। नरवा के तहत कराए जा रहे कार्य प्रारंभ करने के पहले शासन द्वारा निर्धारित इंपैक्ट एनालिसिस स्टडी किया जाए जिससे कि निर्माण कार्य उपरांत कार्य की महत्वता का आकलन हो सके। सुराजी गांव योजना के तहत हो रहे नरवा, गरवा, घुरवा एवं और बाड़ी के कार्य की समीक्षा किया गया। इस दौरान जिले के प्रत्येक गौठानो में मूलभूत सुविधाओं के साथ गौठानो को आजीविका केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सामुदायिक शौचालय हितग्राही मूलक शौचालय की कार्य वार समीक्षा की गई। रूर्बन योजना के अंतर्गत कुंडा क्लस्टर एवं बिरकोन क्लस्टर में कराए जा रहे सीसी रोड, नाली निर्माण, स्कूल भवन उन्नयन कार्य, हैंड वॉच जैसे कार्यो की ग्राम वार समीक्षा की गई। सभी कार्यों को चालू वित्त वर्ष में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। गोधन न्याय योजना के तहत जिले के गौठानो में गोबर खरीदी की समीक्षा किया गया। सभी सीईओ जनपद पंचायतों को निर्देश देते हुए कहा गया की शासन द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार वर्मी कंपोस्ट महिला स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार कराया जाए। इसके लिए जरूरी है कि महिला समूह को प्रोत्साहित किया जाए जिससे कि वह आजीविका संवर्धन कि गतिविधि में जुड़ कर लाभ कमा सके। बैठक में उपस्थित मैदानी अमला को सीईओ जिला पंचायत द्वारा कहा गया कि शासन की मंशा अनुरूप गौठानो को आगामी समय में औद्योगिक इकाई के रूप में विकसित किया जाना है इसलिए प्राथमिकता के आधार पर सभी जनपद पंचायत अपने क्षेत्र के कुछ गौठान को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चिन्हाकित कर कार्य योजना बनाना प्रारंभ करें। समीक्षा बैठक के दौरान सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सर्व कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत, सर्व अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जनपद पंचायत, सभी तकनीकी सहायक के साथ जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। हेमलता, मंजीत, राजतिलक और विनय को मिली नई व्हीलचेयर, चेहरे में आई मुस्कान कवर्धा, समाज कल्याण विभाग द्वारा अपने कार्यालय में कुमारी हेमलता, मंजीत दिवाकर, राजतिलक टंडन और विनय पटेल को व्हीलचेयर भेंट किया गया। कवर्धा विकासखंड अंतर्गत शासकीय आर्दश कन्या शाला में कक्षा 10 वीं में कु. हेमलता, प्रमुख प्राथमिक शाला में कक्षा चौथी में मंजीत दिवाकर, शासकीय प्राथमिक शाला झलका में कक्षा चौथी में राजतिलक टंडन और विनय पटेल बोड़ला विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला बेंदरची में अध्यनरत है। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री हरीश सक्सेना ने बताया कि विकासखंड कवर्धा के शासकीय प्रमुख प्राथमिक शाला में कक्षा चौथी में अध्ययनरत दोनों पैरों से दिव्यांग बालक मंजीत दिवाकर को व्हील चेयर, शासकीय प्राथमिक शाला झलका कक्षा चौथी के दिव्यांग छात्र राजतिलक टंडन को व्हीलचेयर प्रदान किया गया। शासकीय आदर्श कन्या शाला कवर्धा के कक्षा दसवी की छात्रा कुमारी हेमलता को ट्रायसाइकिल दिलाने के लिए आज जिला शिक्षा अधिकारी श्री राकेश पांडेय, डी.एम.सी. श्री विनोद श्रीवास्तव एवं बी.आर.पी. श्रीमती होम बाई साहू द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों को लेकर समाज कल्याण विभाग में संपर्क किया गया। जिस पर उपसंचालक समाज कल्याण, द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए व्हीलचेयर, ट्रायसाइकिल प्रदान किया गया। इसी तरह आज बोड़ला विकासखंड के बी.आर.पी. श्री गायत्री प्रसाद साहू द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला बेन्दरची के कक्षा पहली के दोनों पैरों से 90 प्रतिशत दिव्यांग बालक विनय पटेल, पिता श्री नेमलाल पटेल को समाज कल्याण विभाग में संपर्क किया। जिस पर उपसंचालक, समाज कल्याण श्री हरीश सक्सेना द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए व्हीलचेयर प्रदान किया गया। हेमलता, मंजीत, राजतिलक और विनय व्हीलचेयर पाकर बहुत खुश हो गई। अब उन्हें स्कूल आने-जाने में कोई कठनाई नहीं होगी। विद्यार्थियों के माता-पिता भी व्हील चेयर मिलने से काफी प्रसन्न हैं। परिजनों ने बताया कि प्रशासन द्वारा व्हील चेयर उपलब्ध कराने से उसे कहीं भी ले जाने में अब काफी सहुलियत होगी। प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा से सीसरोड़, सायकल स्टैंड निर्माण कार्यो के लिए 6 लाख 59 हजार रूपए की स्वीकृति कवर्धा, कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने जनपद पंचायत कवर्धा और सहसपुर लोहारा में सीसरोड़ और सायकल स्टैंड निर्माण कार्यो के लिए प्रभारी मंत्री मद अंतर्गत 6 लाख 59 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। कवर्धा विकासखंड के ग्राम पंचायत झलमला के शासकीय हाई स्कूल में सायकल स्टैंड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 59 हजार 100 रूपए और विकासखंड सहसपुर लोहारा के ग्राम पंचायत अचानकपुर में सीसीरोड़ निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 99 हजार 900 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इसी कार्य एजेंसी संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कवर्धा, सहसपुर लोहारा को बनाया गया हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 26वीं कड़ी का प्रसारण 13 फरवरी को सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार पर होगी बात कवर्धा, । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 26 वीं कड़ी का प्रसारण 13 फरवरी 2022 को होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक किया जाएगा। भूमि के बाजार मूल्य के दरों में 40 प्रतिशत तक की छूट राज्य शासन द्वारा आदेश जारी, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेशवासियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भूमि के बाजार मूल्य के दरों में अब 40 प्रतिशत तक की छूट दिए जाने का आदेश जारी किया गया है। भूमि के क्रय पर इस विशेष छूट का लाभ प्रदेशवासी 31 मार्च 2022 तक उठा सकेंगे। इससे पूर्व गाइड लाइन की दरों में 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। गौरतलब है कि चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए मार्केट वेल्यू गाइड लाइन की दरों को 30 प्रतिशत के स्थान पर घटाकर 40 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप केबिनेट के इस निर्णय के परिपालन में वाणिज्यिक कर पंजीयन विभाग मंत्रालय द्वारा सात फरवरी को गाइड लाइन दर में 40 प्रतिशत की छूट दिए जाने संबंधी आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के तहत नगर निगम एवं उनके निवेश क्षेत्र की संपत्तियों के मामले में मार्केट वेल्यू गाइड लाइन की दरों को वित्तीय वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए 30 प्रतिशत के स्थान पर 40 प्रतिशत की छूट दी गई है। महाधिवक्ता कार्यालय हेतु सहायक ग्रंथपाल तथा शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) के पद पर भर्ती के लिए लिखित और कौशल परीक्षा 27 फरवरी को कवर्धा, महाधिवक्ता छत्तीसगढ़, कार्यालय बिलासपुर में सहायक ग्रंथपाल तथा शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) के पद पर भर्ती हेतु पूर्व में विज्ञापित पद हेतु 27 फरवरी 2022 को शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, राजीव गांधी चौक, बिलासपुर में लिखित तथा कौशल परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई है। पात्र अभ्यर्थी आवश्यक जानकारी तथा प्रवेश पत्र हेतु इस कार्यालय की वेबसाइट ंकअवबंजमहमदमतंसण्बवउ एवं कार्यालय के सूचना पटल से प्राप्त कर सकते हैं। Spread the love Post navigation पुलिस कप्तान ने जिला पुलिस कल्याणकारी समिति की बैठक कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने चार विपत्तिग्रस्त परिवार को किया कुल 16 लाख रूपए का चेक वितरण किया