कवर्धा

चेंम्बर ऑफ कॉमर्स ने बाजार में वस्तुओं की खरीदी बिक्री सामान्य स्तर पर रखने की अपील की है ।

 कवर्धा,,,,चेंम्बर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष आकाश आहूजा ने जिले के सभी थोक एवं फुटकर व्यापारियों को समानों की उपलब्धता और दर को सामान्य रखने के साथ साथ ग्राहकों से जरूरत से ज्यादा खरीदारी ना करने की अपील की है । चेंम्बर ने कहा है कि किसी भी विषम परिस्थिति में भी आवश्यक वस्तुओं की कमी नही आने दी जाएगी , उपभोक्ताओं को कोई चिंता करने की आवश्यकता नही है । अनुमान और शंका के कारण हड़बड़ी में जरूरत से ज्यादा खरीदारी ना करें अपनी सामान्य जरूरत के अनुसार ही खरीदी करें । बाजार में मांग अधिक होने पर ही शार्टेज की स्थिति आती है और ऐसे में मुनाफाखोरी और जमाखोरी को बढ़ावा मिलता है । जिला प्रशासन के साथ चेंम्बर ऑफ कॉमर्स बाजार में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सभी परिस्थितयो में बरकरार रखने हेतु कटिबद्व है । चेंम्बर ने ऐसे सभी व्यापारियों को चेताया है कि किसी भी हालात में जमाखोरी और मुनाफाखोरी से दूर रहें कोरोना के इस काल में सबको मिलकर परिस्थितियों का सामना करना है ना कि इसे लाभ के अवसर के रूप में देखना है । जिले के सभी नागरिकों और व्यापारियों से आग्रह है कि अफवाहों से चर्चा का बाजार गर्म ना होने दें और स्थिति को सामान्य रखें ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button