जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सीमा अगम अनंत के निवास पर मुख्यमंत्री के पिता श्री बघेल जी का फूल माला से स्वागत

कवर्धा–,,कबीर क्रांति छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पिता जी श्री नंदकुमार बघेल जी का आज कवर्धा प्रवास हुआ था श्री बघेल जी का स्थानीय उच्च विश्राम गृह में पहुँचने पर उपस्थित लोगों ने फूलमाला से स्वागत किया गया तत्पश्चात आम लोगो से मुलाकात कर जिले के हाल चाल पर चर्चा कर राजनीतिक परिदृश्य को जाना ! श्री बघेल जी ने बताया कि मैं छत्तीसगढ़ के पूरे 90 विधानसभा क्षेत्र के दौरा पर हूं सभी विधानसभा क्षेत्र के लोगो से मुलाकात कर राज्य सरकार की जनकल्याण कार्यक्रम व योजना का लाभ आमलोगों तक पहुँच रहा है कि नही इस पर स्थानीय लोगो से जानकारी हासिल किया ! अल्प प्रवास के दौरान पूर्व बैंक मैनेजर सागर वाले श्री एल. आर .चंद्रवंशी के निवास पहुँचे , जहां पर ट्रक एसोसियन के पदाधिकारी कलेस चंद्रवंशी ने बॉक्साइड परिवहन व उत्खनन लंबे समय से बंद होने से स्थानीय मजदूर व ट्रांसफोटरो के सामने आर्थिक समस्या आ गई है ,जल्द जल्द उत्खनन व परिवहन चालू कराए जाने की मांग किया !
तत्पश्चात जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सीमा अगम अनंत के निवास पहुँचे जहाँ पर श्री बघेल जी का फूल माला से स्वागत किया गया उन्होंने कहाँ की छत्तीसगढ़ की विकास में यहाँ के मूल निवासियों का योगदान बताया और यहाँ के जल जंगल जमीन यहाँ खनिज संम्पदा पर भी इन्ही लोगो का अधिकार होना चाहिये ! श्री बघेल जी द्वारा सीमा अगम से हाल चाल जाना और जनहित के कार्यो में आगे आने की बात कही ! उक्त अवसर पर अगमदास अनंत एल आर चन्द्रवंशी पूर्व बैंक मैनेजर सागर बाबूदास गोप कलेश चंद्रवंशी आशुतोष संतोष चंद्राकर लवलेश चंद्रवंशी सहित अनेक लोग उपस्थित थे !


