कवर्धादुर्ग

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख श्री मोहन भागवत जी ने श्रीगोवर्धन मठ, पुरी पहुंचकर पूज्यपाद श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वतीजी महाभाग से आशीर्वाद प्राप्त किया।

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख श्री मोहन भागवत जी ने श्रीगोवर्धन मठ, पुरी पहुंचकर पूज्यपाद श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वतीजी महाभाग से आशीर्वाद प्राप्त किया।

कवर्धा,,,,इस अवसर पर पूज्यपाद ने श्री मोहन भागवत जी को विश्व कल्याणार्थ समष्टि हित की भावना से परिपूर्ण राजनीति की अद्वितीय परिभाषा देते हुए कहा कि “सुसंस्कृत, सुशिक्षित, सुरक्षित, संपन्न, सेवापरायण, स्वस्थ एवम सर्वहितप्रद व्यक्ति तथा समाज की संरचना विश्व स्तर पर राजनीति की स्वस्थ परिभाषा उद्घोषित हो।”
यह सुनकर श्री मोहन भागवत जी ने कहा कि पूज्य शंकराचार्य जी महाराज से थोड़े में ही बहुत कुछ प्राप्त हो गया।

अब आवश्यकता है पूज्यपाद श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य जी महाभाग के दृष्टिकोण को समझने की, उसे धरातल में उतारने की और व्यक्ति, समाज, राष्ट्र तथा विश्व के कल्याण का पथ प्रशस्त करने की। श्री मोहन भागवत जी केन्द्रीय शासनतंत्र के अत्यन्त सन्निकट हैं। वे इस परिभाषा पर चिन्तन-मनन कर, उसके अनुरूप व्यवस्था बनाने हेतु केन्द्रीय शासनतंत्र को अपना त्वरित परामर्श देकर वर्तमान राजनीति के शोधन में महती भूमिका निभा सकते हैं।
(अवधेशनन्दन श्रीवास्तव,)
महामन्त्री आदित्यवाहिनी, छत्तीसगढ़

Spread the love

Related Articles

Back to top button