कवर्धादुर्ग

दिल्ली से स्वच्छता पुरस्कार लेकर कवर्धा लौटे नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा

दिल्ली से स्वच्छता पुरस्कार लेकर कवर्धा लौटे नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा

जनप्रतिनिधि व कर्मचारियों ने फूल मालाओं व बाजे गाजे के साथ किया स्वागत

कवर्धा,कबीर क्रांति,,-दिल्ली राष्ट्रपति से स्वच्छता अवॉर्ड लेकर कवर्धा लौटे नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा व उनके टीम का सिग्नल चौक कवर्धा में स्वागत हुआ। उनके स्वागत के लिए जनप्रतिनिधिगण व निकाय के कर्मचारी पहले से इंतजार कर रहे थे कवर्धा पहुँचते ही भीड़ ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। बाजे गाजे के साथ स्वागत करते हुए सिग्नल चौक से नगर पालिका कार्यालय पहुँचे। जहाँ उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ज्ञात हो कि दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार मे कवर्धा ने बाजी मारते हुए पूर्वी क्षेत्र के चार राज्यों में 50 हजार से कम जनसंख्या वाले शहरो में नगर पालिका परिषद कवर्धा को प्रथम स्थान मिला है पुरस्कार लेने के उपरांत आज देर रात नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम एल कुर्रे के साथ कवर्धा सिग्नल चौक पहुंचे। जहाँ जनप्रतिनिधियों व नगर पालिका कर्मचारियों ने ऐतिहासिक स्वागत करते हुये फूल, माला व आतिशबाजी के साथ अभिनंदन किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, पार्षदगण, एल्डरमेन, अधिकारी कर्मचारीगण अधिक संख्या में उपस्थित रहे।,,,,

Spread the love

Related Articles

Back to top button