जिला: नारायणपुर

पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने बाईक से पहुंचे सुदुरवर्ती नक्सल क्षेत्र कड़ेनार और कड़ेमेटा

बाईक चलाते हुए घोर नक्सल क्षेत्र पहुंचे पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, अपने एसपी से मिलकर खुश हुए गांव के लोग और बच्चे

नारायणपुर  पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल स्वयं बाईक चलाते हुए जिला नारायणपुर के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कड़ेनार और कड़ेमेटा पहुंचे। जहां उन्होने कैम्प की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, उसके बाद प्रभारी अधिकारियों की मीटिंग लेकर क्षेत्र की संवेदनशीलता की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी अधिकारियों और जवानों को निर्देशित किया कि प्रभावी नक्सल अभियान के साथ-साथ स्थानीय निवासियों, खासकर महिलाओं और बच्चों के साथ परिवारिक सदस्यों की तरह सद्भावनापूर्वक व्यवहार करें। ग्रामीणों की हर संभव मदद करने में आगे रहें, ताकि लोगों के मन में काल्पनिक फिल्मों के माध्यम से दिखाई गई खराब छवि मिट सके और पुलिस की सही और साफ-सुथरी छवि लोगों के दिलो-दिमाग में छप सके। बैठक के दौरान जवानों से बात करते हुए उन्हें बेहतरीन जीवन जीने के लिये प्रेरित करते हुए ड्यूटि के साथ-साथ कैम्पस की साफ-सफाई और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिये खेल-मनोरंजन और सद्भावनायुक्त रिलेशन को प्राथमिकता में रखने की बात कही। उन्होने कहा कि अनुशासन अच्छी जीवन शैली की मूल आधारशीला है इसलिए न सिर्फ विभागीय अनुशासन वरन् व्यक्तिगत अनुशासन को भी अपने आचरण में शामिल करें।

कैम्प की सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेने और क्षेत्र की संवेदशीलता की समीक्षा करने के बाद पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल स्थानीय बाजार गये। बाजार में लोगों से मिलकर बातें की, उनकी समस्याएं सुनी तथा कुछ जरूरतमंद लोगों के लिये आवश्यक सामग्री खरीदकर उन्हें वितरित किये तथा बच्चों को चाॅकलेट और बिस्किट बांटे। स्थानीय लोग पुलिस अधीक्षक को अचानक अपने बीच स्थानीय बाजार में उपस्थित पाकर, जरूरतमंद लोगों के लिये आवश्यक सामग्रीखरीदकर उन्हें वितरित करते और बच्चों के प्रति उनके प्रेम को देखकर अत्यंत खुश हुए।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़