।।श्री शंकराचार्य जनकल्याण न्यास की मांग पर जमीन आबंटित करने की प्रशासनिक कार्यवाहीं शुरू, इसकी सुनवाई की तिथी 23 नवम्बर, दावा आपत्ति मगाई गई

कवर्धा, । श्री शंकराचार्य जनकल्याण न्यास कवर्धा द्वारा सहासपुर लोहारा मार्ग चौक पर भगवा ध्वज लगाने के लिए जमीन की मांग की गई है। ट्रस्ट की मांग पर जिला प्रशासन ने अपनी कार्यवाहीं शुरू कर दी है। यह प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। इस प्रकरण की सुनवाई 23 नवम्बर को की जाएगी। कवर्धा तहसीलदार ने इस प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए चिन्हांकित भूमि के संबध में दावा आपत्ति मगाई है। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति, संस्था, अपना दावा आपत्ति स्वयं या अपने अभिभाषक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
तहसील कार्यालय द्वारा इस संबंध में 8 नवंबर 2021 को सर्व साधारण को सूचित करते हुए बताया कि आवेदक चन्द्रप्रकाश उपाध्याय, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री शंकराचार्य जनकल्याण न्यास कवर्धा द्वारा नजूल नगर कवर्धा स्थित शीट क्रमांक 12 भू-खंड क्रमांक 24/1 कुल क्षेत्रफल 23646.12 व.मी. में से 10 फीट बाई 10 फीट कुल 100 वर्गफीट (लोहारा मार्ग में) स्थान में परमपुज्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा 108 फीट लंबाई के स्तंभ में भगवा ध्वज लगाने का घोषणा की गई है। उक्त स्थान को श्री शंकराचार्य जनकल्याण न्यास को अग्रिम आधिपत्य देते हुए जमीन आवंटित किए जाने के लिए जिलाधीश के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करने उपरांत विधिवत जांचकर, जांच प्रतिवेदन बाबत प्राप्त हुआ है। जिसके संबंध में प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। जिसकी सुनवाई दिनांक 23 नवंबर 2021 को नियत किया गया है। तहसील कार्यालय द्वारा इस संबंध में नजरी नक्शा भी जारी किया गया है। उक्त संबंध में किसी भी व्यक्ति, संस्था को कोई दावा आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो स्वयं अथवा अपने अभिभाषक के माध्यम से उपस्थित होकर न्यायालय में कार्यालयीन अवधि में नियत तिथि तक कार्यालय कलेक्टर कबीरधाम के कक्ष क्रमांक 25 में दावा, आपत्ति पेश कर सकते है। नियत पेशी तिथि के पश्चात दावा, आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़