कवर्धा

कवर्धा के वरिष्ट कांग्रेस नेता श्री अगम दास अनंत ने कवर्धा वासियों को आपसी भाई चारा बनाए रखने की  अपीऌ -की है

कवर्धा के वरिष्ट कांग्रेस नेता श्री अगम दास अनंत ने कवर्धा वासियों को आपसी भाई चारा बनाए रखने की  अपीऌ -की है
कवर्धा, कबीर क्रांति, कवर्धा के वरिष्ट कांग्रेस नेता श्री अगम दास अनंत ने कवर्धा वासियों को आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि हमारा जिला कवर्धा (कबीरधाम) में सदैव हिन्दू, मुस्लिम समाज में प्रेम सौहाद्र रहा है। हम एकदुसरे के प्रमुख त्योहार (पर्व) पर एकदूसरे के घर जाकर खुशी का इजहार करते है। आज कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा जानबूझकर धर्मनगरी कवर्धा का माहौल अशांत करने में लगे हैं जिसे शीघ्र जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन समाज प्रमुख के साथ मिलकर जल्द ही आपसी सामंजस्य स्थापित कर लिया जाएगा। आप सभी से पुनः अपील हैं कि इस नाजुक घड़ी में अपना धैर्य व संयम बनाए रखे व किसी भी असमाजिक तत्वों द्वारा फैलाए जा रहे डर, भय व अफवाह में न आए।

Spread the love

Related Articles

Back to top button