कवर्धादुर्ग

घोठिया मार्ग से लेकर हाईटेक बस स्टैण्ड मार्ग होगा चौड़ीकरण

घोठिया मार्ग से लेकर हाईटेक बस स्टैण्ड मार्ग होगा चौड़ीकरण

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर नपाध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियो के साथ किया निरीक्षण

कवर्धा,डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा,,-नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग कवर्धा के उच्चाधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख मार्गो का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

आवागमन में होगी सुविधा-ऋषि कुमार शर्मा
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार आज पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ ठाकुर देव चौक घोठिया मार्ग से लेकर वीरांगना रानी अवंति बाई चौक तक सड़क मार्ग का निरीक्षण कर मार्ग चौड़ीकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि नवीन हाईटेक बस स्टैण्ड जाने वाले मार्ग ठाकुर देव चौक घोठिया मार्ग से आगे का रास्ता संकीर्ण होने के कारण आवागमन प्रभावित होता है जिसका चौड़ीकरण किया जाना है चौड़ीकरण हेतु लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, सब इंजीनियर के साथ स्थल निरीक्षण किया गया है। उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त मार्ग का सड़क चौडीकरण किये जाने हेतु प्राक्क्लन तैयार किया कर आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। इसी तरह बायपास मार्ग में हाईटेक बस स्टैण्ड प्रवेश मार्ग पर निर्मित पुलिया संकीर्ण है जिसे तोड़कर बड़ा पुलिया का निर्माण किया जावे। ताकि हाईटेक बस स्टैण्ड का लोकार्पण पश्चात् यातायात बाधित न हो एवं लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना न पड़े। निरीक्षण अवसर पर एल्डरमेन जाकीर चौहान, लोक निर्माण कार्यपालन अभियंता वी.के.चौहान, सब इंजीनियर दुर्गा राय, बाजपेयी उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने दिया था निर्देश
कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने कवर्धा प्रवास के दौरान वीरांगना अवंति बाई चौक के भूमिपूजन पर पहुंचे थे। कार्य की आवश्यकता को देखते हुए मंत्री मोहम्मद अकबर ने नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा को निर्देशित करते हुए कहा था कि लोक निर्माण के कार्यपालन अभियंता, सब इंजीनियर के साथ मार्ग का निरीक्षण चौड़ीकरण किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्राक्कलन तैयार राशि मांग हेतु प्रस्ताव प्रेषित करें। ताकि कार्य अविलंब शुरू कराया जा सके। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार नपाध्यक्ष ने आज स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु अधिकारियों को कहा गया है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button