कवर्धा

राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों का पुलिस अधीक्षक ने किया उत्साहवर्धन।

राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों का पुलिस अधीक्षक ने किया उत्साहवर्धन।

जिले के खिलाड़ी दिनांक 19-20.12.2020 को दो दिवसीय प्रतियोगिता में रायपुर एवं कांकेर में होंगे सम्मिलित।

कबीरधाम पुलिस की टीम ने दिया है, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र के बच्चों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण।

कवर्धा कबीर क्रांति,,, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फोर्स एकेडमिक में प्रशिक्षणरत् खिलाड़ी छात्र – छात्राओं को राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सम्मिलित होने पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा विभिन्न वर्ग जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1600 मीटर , 3000 मीटर दौड़ में तथा लम्बी कूद , ऊंची कूद , ट्रिपल जंप , गोला फेंक , चक्र फेंक , 5 किलोमीटर व 10 किलोमीटर की दौड़ के लिये उपस्थित 50 प्रतिभागियों का पुलिस अधीक्षक के द्वारा उत्साहवर्धन करते हुये कहा गया कि किसी भी प्रतियोगिता को सिर्फ जितने के लिए नही बल्कि खिलाड़ी भावना का परिचय देते हुये प्रतियोगिता में पूर्ण अनुसाशन का प्रदर्शन करते हुये सम्मिलित होना चाहिये सिर्फ जीतना ही उतना महत्व नहीं रखता जितना किसी प्रतियोगिता में भाग लेने से खिलाड़ी कि क्षमता का पता लगता है और किसी भी खिलाड़ी को अपनी क्षमता को निरंतर बडाना चाहिए तभी वह सफल हो सकता है किसी भी प्रतियोगिता में यदि जीत गए तो अत्यधिक खुश नहीं हो ना है और यदि हार गए तो निराश होकर नहीं बैठे रहना है निश्चित ही आपको अगला मौका मिलेगा जिसका आपको भरपूर फायदा उठाते हुए सफलता प्राप्त करना हैं एवं अपने माता पिता गुरु और जिले का नाम रोशन करना है कहा गया साथ ही सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्रामीण छात्र छात्राओं को प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु कम्युनिटि पुलिसिंग के तहत खिलाड़ियों के आने जाने हेतु वाहन की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई गई । जिस पर खिलाड़ियों द्वारा पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री पी.आर.कुजूर, प्रधान आरक्षक ट्रेनर वसीम रजा कुरैशी, ट्रेनर आरक्षक दशरथ साहू एवं महिला आरक्षक ट्रेनर अंकिता गुप्ता एवं कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी तथा खिलाड़ी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button