कवर्धा

– छत्तीसगढ़ में अधिक से अधिक गौशालाओं का निर्माण करना मुख्यमंत्री जी का उद्देश्य है -राजेश्री महन्त जी

– छत्तीसगढ़ में अधिक से अधिक गौशालाओं का निर्माण करना मुख्यमंत्री जी का उद्देश्य है -राजेश्री महन्त जी

सेड निर्माण का किया भूमिपूजन राजेश्री महन्त जी महाराज ने

इनके अतिरिक्त और अन्य कार्यक्रम में भी हुए शामिल

कवर्धा,,,डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा,,,छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज आज दिनांक 16 सितंबर 2021 को जिला कबीरधाम के दौरे पर थे। इस दौरान वे जहां एक ओर गौशाला निरीक्षण एवं शेड निर्माण के भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल हुए वहीं दूसरी ओर मृतक परिवार के तेरहवीं के कार्यक्रम में तथा दर्शन नपूजन के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज कबीरधाम जिले के पंडरिया समीप स्थित ग्राम रमतला पहुंच कर श्री बह्मनदाई गोपाल गौशाला का निरीक्षण किया। यहां लगभग 154 गौवंशी संरक्षित हैं। निरीक्षण के साथ-साथ उन्होंने शेड निर्माण का भूमि पूजन भी किया लोगों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए अपने संदेश में राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया श्री भूपेश बघेल जी अधिक से अधिक संख्या में गौशाला का निर्माण करना चाहते हैं ताकि राज्य में गौ माताओं को संरक्षित किया जा सके यदि इसके लिए आप लोग आगे आकर सेवा भावना से कार्य करना चाहते हैं तो छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग आपका सहयोग करने तेरे लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि जिस सेड का निर्माण आप लोग गौ माताओं के लिए करने जा रहे हैं वह अच्छा, साफ, स्वच्छ एवं हवादार बने इसका विशेष ध्यान रखें ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानियां न हो लोगों को गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं 1977 से राजनीति में हूं लेकिन परम पूज्य महाराज जी के जैसे सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले किसी भी व्यक्ति को आज तक नहीं देखा हूं इनकी जितनी भी प्रशंसा करूंगा वह कम ही है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ने कहा कि केवल एक वर्ष के कार्यकाल में महन्त जी महाराज हमारे कबीरधाम जिले में छह बार गौशाला निरीक्षण के लिए आ चुके हैं। हम आशा करते हैं कि वे प्रत्येक माह यहां दौरे पर आयें ताकि हम कार्यकर्ताओं का उत्साह बना रहे। पंडरिया नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति पत्र कांग्रेस के कार्यकर्ता घनश्याम साहू को अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से महन्त नरेंद्र दास जी, महन्त श्याम सुंदर दास जी, महन्त राधेश्याम दास जी, संतोष दास जी, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ईश्वर दास वैष्णव, मुकुंद कश्यप, राकेश तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जायसवाल जी, राजेश शुक्ला, गोविंद वैष्णव, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग से एम एल साहू, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी गण, पुलिस प्रशासन के लोग तथा ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। राजेश्री महन्त जी महाराज ग्राम सेन्हाभाठा के राधा कृष्ण मंदिर में दिवंगत पुजारी श्री बुदु दास जी वैष्णव की तेरहवीं के कार्यक्रम में भी शामिल हुए तथा श्वेतगंगा में भी वे राम जानकी मंदिर में दर्शन पूजन के लिए उपस्थित हुए।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button