कवर्धादुर्ग

शादी के नाम पर 1,21,000/रूपये ऑनलाईन ठगी करने वाले 03 वर्ष से फरार आरोपी को बिहार नेपाल बार्डर से गिरफ्तार करने में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

शादी के नाम पर 1,21,000/रूपये ऑनलाईन ठगी करने वाले 03 वर्ष से फरार आरोपी को बिहार नेपाल बार्डर से गिरफ्तार करने में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

कवर्धा,,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में लगातार पूर्व वर्ष के लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण कर आरोपियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में प्रार्थी डॉ.किशोर शर्मा पिता स्व.अनंतराम शर्मा उम्र 66 साल साकिन राजनांदगांव रोड़ रामनगर कवर्धा , थाना कवर्धा , जिला कबीरधाम के द्वारा दिनांक 29.04.2020 को थाना सिटी कोतवाली आकर एक लिखित रिपोर्ट पेश किया गया जिसमें अपनी पुत्री के विवाह हेतु विज्ञापन भारत मेट्री मोनियल डॉट कॉम में डाला था। उक्त विज्ञापन को अजय गोयल पिता कमल गोयल द्वारा लाईक किया गया तथा कुछ समय बाद अजय गोयल अपने मोबाईल नंबर से प्रार्थी से संपर्क कर शादी का झांसा देकर सगुन के नाम पर प्रार्थी से दिनांक 22.03.2019 को 51,000 / रूपये कमल प्रसाद के नाम का खाता भारतीय स्टेट बैंक कमांक 36178453984 में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किया तथा कुछ समय बाद फिर बोला कि रकम कम है। शर्म के कारण मैं राशि नहीं बताया था तो मैं उक्त खाता में पुनः 50,000 / -रूपये फिर पुनः बोलने पर 20,000 / -रूपये ट्रांसफर किया हूं व आरोपी द्वारा कहने पर कि दिनांक 10.04.2019 को परिवार सहित लड़की को देखने आयेंगें कहकर उक्त दिनांक को अपने मोबाईल से व्हासअप मैसेज कर बताया कि उनकी पत्नि की तबियत खराब है अभी नहीं आ सकते है उसके बाद कमल गोयल से संपर्क नहीं हो पाने से संदेह हुआ कि शादी के नाम पर झांसा देकर 1,21,000 / -रूपये की ठगी का शिकार हो जाना बताया गया जिसके रिपोर्ट पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 167/2020 धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान मामले में धारा 34 भादवि जोड़ी गई तथा मोबाईल धारक 9608192558 का कैफ सायबर सेल पुलिस अधीक्षक कबीरधाम से प्राप्त किया जाकर उक्त मोबाईल के ऑनर अजीमउद्धीन पिता सगीरउद्दीन उम्र 43 साल साकिन गमहरिया ( हवाकोल ) थाना टेढ़ा , जिला किशनगंज बिहार के नाम पर होना ज्ञात हुआ कि थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त आरोपी के पतासाजी हेतु बिहार रवाना किया गया जो आरोपी अजीमउद्धीन पिता सगीरउद्धीन उम्र 43 साल साकिन गमहरिया ( हवाकोल ) थाना टेढ़ा , जिला किशनगंज विहार का पता तलाश कर गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया । उक्त कार्यवाही में उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री पी.आर. कुजूर, उप. पुलिस अधीक्षक अजाक श्री बी.आर. मंडावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी 0 मुकेश सोम , सहायक उपनिरीक्षक संजय मेरावी, चन्द्रकांत तिवारी, प्रधान आर . 297 चुम्मन साहू , आरक्षक 363 रविन्द्र नेताम , आर . 848 प्रदीप निर्मलकर , सैनिक 80 अनिल पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा है ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button