कवर्धादुर्ग

नौकरी लगाने का झांसा देकर 300000/ रुपये का ठगी करने वाले आरोपी शिक्षक को पंडरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी लगाने का झांसा देकर 300000/ रुपये का ठगी करने वाले आरोपी शिक्षक को पंडरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चपरासी की नौकरी लगाने के नाम पर 02 साल पहले आरोपी ने लिया था रकम।

कवर्धा,डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस के द्वारा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री पी.आर. कुजुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्र में समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर आम जनों को साइबर अपराध, तथा ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है, तथा जागरूकता अभियान में सम्मिलित होने वाले आम जनों से भी अपने आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक करने अपील किया जाता है ताकि आम जनों को साइबर अपराध एवं ठगों से सुरक्षित रखा जा सके। इसी कड़ी में थाना पंडरिया में प्रार्थी श्री भागवत प्रसाद पिता श्री खोरबाहरा राम डाहिरे उम्र 50 वर्ष साकिन घोघरापारा पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम के द्वारा थाना पंडरिया में शिकायत किया गया कि आरोपी शिक्षक शंकर लाल गिलहरे के द्वारा दिनांक 01.05.2019 को मेरे पुत्र दुर्गेश कुमार को ग्राम नेउर के शासकीय स्कुल में चपरासी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 03 लाख रूपये लेकर ठगी किया गया है। जिसके द्वारा आज तक मेरे पुत्र को नौकरी नहीं लगाया गया है तथा दिए गए रकम को वापस भी नही कर रहा है। बार बार मांगने पर रकम वापस कर दूंगा बोलता था फिर भी रकम वापस नहीं किया है कि शिकायत पर थाना प्रभारी पंडरिया के द्वारा शिकायत की गंभीरता को देखते हुये तत्काल कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री नरेन्द्र कुमार बेंत्ताल को उक्त घटना से अवगत कराया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारीगण के निर्देशानुसार त्वरित कार्यावाही करते हुये थाना पंडरिया में प्रार्थी के शिकायत पर अपराध क्रमांक 187/21 धारा 420 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर। आरोपी शिक्षक शंकर लाल पिता परदेशी राम गिलहरे उम्र 44 वर्ष साकिन करवा थाना कोटा जिला बिलासपुर हाल मुकाम मैनपुरा थाना पंडरिया जिला कबीरधाम से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया जिसे गिरप्तार कर मान न्यायालय पेश किया गया। इस कार्यावाही में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक श्री के. के.वासनिक के कुशल नेतृत्व में थाना पंडरिया पुलिस टीम से सहायक उप निरीक्षक रघुवंश पाटिल , आर . 328 ओमप्रकाश ध्रुव , आर .442 प्रभाकर बंछोर का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button