
रक्षित केंद्र कबीरधाम का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न।
पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।
शस्त्रागार, वस्त्रागार शाखा, रीडर शाखा, एम. टी. शाखा, कैश शाखा, मुहर्रिर शाखा के एक-एक फाइलों तथा रोजनामचा का बारीकी से किया गया निरीक्षण।
दरबार लगाकर नवआरक्षको को दिए आवश्यक निर्देश सुनी समस्याएं।
कवर्धा,,डी एन योगी
कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा आज दिनांक -28/05/2021 को रक्षित केंद्र कबीरधाम का वार्षिक निरीक्षण किया गया। प्रातः 10 बजे न्यू पुलिस लाईन पहुंच कर सलामी के लिए तैनात गार्ड से सलामी ली गई, इसके उपरान्त जिले में नवीन भर्ती हुए नव आरक्षक जिन्होंने रक्षित केंद्र में जॉइनिंग ले ली है, तथा सभी का कोरोना टेस्ट में नेगेटिव होने पर दरबार में मास्क लगाकर पूर्ण सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सम्मिलित किया गया, तथा पुलिस अधीक्षक के द्वारा नवआरक्षको का पुलिस विभाग में स्वागत करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। दरबार के उपरांत शस्त्रागार शाखा में जाकर एक एक हथियारों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में मुहर्रिर शाखा, रीडर शाखा, कैश शाखा, शासकीय वाहन एवं एम. टी. शाखा में बैठकर एक एक फाइलों को बारीकी से देखकर कमियों को सुधारने तथा वाहनों के रखरखाव के लिए सराहना की गई। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्री पी. आर. कुजुर उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री अजीत ओगरे, रक्षित निरीक्षक श्रीमती ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल, स्टेनो युवराजा आसटकर, रीडर उपनिरीक्षक श्री बेनीराम गजेंद्र, एवं रक्षित केंद्र में तैनात शाखा प्रभारी अधिकारी कर्मचारी मास्क लगाकर पूर्ण सोशल डिस्टेंसिंग में उपस्थित रहे।




