कवर्धादुर्ग

नाबालिक लड़की को शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नाबालिक लड़की को शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कवर्धा,डी एन योगी

कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री पी.आर. कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री बी.आर.मण्डावी के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में गुम बालक / बालिकाओं को जल्द से जल्द दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द करने अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य मे प्रार्थी ने दिनांक 21.05.2021 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि मेरी नाबालिक लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 321/2021 धारा 363 भा.द.वि.पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान दिनांक 27.05.2021 को आरोपी भागवत माण्डले पित्ता राधेलाल माण्डले उम्र 21 साल साकिन छीतापुर थाना मलाजखण्ड म.प्र . के कब्जे से अपहृता को बरामद कर पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा घटना दिनांक समय को घटना स्थल से अपहृता को बहला फुसलाकर ले जाकर शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाया है, बताया गया जिस पर थाना कोतवाली के प्रकरण में धारा 366,376 ( 2 ) ( ढ ) भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी भागवत माण्डले को आज दिनांक 27.05.2021 को गिर्फतार कर ज्यूडिसियल रिमाण्ड में भेजा गया है । उक्त कार्यवाही में सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोम, के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक श्रीमती गीतांजली सिन्हा , सउनि कौशल साहू , म.आर.गायत्री पट्टावी , आर .519 पवन राजपूत , आर .203 भरत नाथ योगी का सराहनीय योगदान रहा है ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button