कवर्धादुर्ग

कबीरधाम पुलिस की महिला सेल के द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए आम जनों को जागरूक करने का अपनाया अनोखा तरीका

कबीरधाम पुलिस की महिला सेल के द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए आम जनों को जागरूक करने का अपनाया अनोखा तरीका।

महिला सेल के द्वारा तख्ती में लिखें संदेश के माध्यम से चौक चौराहों में खड़े होकर लॉकडाउन का पालन करने किया गया अपील।

कवर्धा,डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस की महिला सेल टीम के द्वारा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री पी.आर.कुजुर उप पुलिस अधीक्षक आजाक श्री बी.आर.मंडावी के मार्गदर्शन में महिला सेल प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रमा कोष्टि एवं महिला सेल टीम के द्वारा लॉकडाउन का पालन शत-प्रतिशत हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए तथा कोरोनावायरस कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप का विशेष ध्यान रखते हुए नगर वासियों को जागरूक करने का अनोखा अभियान चलाया गया जिसमें आज दिनांक-30/04/2021 को लॉक डाउन का पालन ना करने वाले लोगों को तख्ती में अलग-अलग संदेश लिखकर चौक चौराहों पर टीम के साथ पूर्ण सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाकर, *दो गज की दूरी मस्त है जरूरी, अपने और अपने परिवार के लिए घर में रहें सुरक्षित रहें, खांसते और छिखते वक्त मुंह में रुमाल का इस्तेमाल करने, यात्रा और बड़े आयोजन अभी ना करने, लॉक डाउन का पालन करने, शासन प्रशासन के द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने, संदेश दिया गया* तथा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले बेवजह घूमने वाले, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने वाले, तथा भीड़ इकट्ठा कर फल व सब्जी का विक्रय करने वाले लोगों को भी अलग-अलग संदेश लिखा हुआ तख्ती देकर कर स्वयं जागरूक हों तथा औरों को भी जागरूक करने तथा दोबारा ऐसी गलती ना करने सख्त हिदायत दी गई। संपूर्ण अभियान महिला सेल प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रमा कोष्टि के कुशल नेतृत्व में महिला सेल टीम, तथा थाना कोतवाली पेट्रोलिंग टीम, यातायात पुलिस टीम, 112 पुलिस टीम, नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ का अभियान में सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button