मंत्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर एक करोड़ रुपये की स्वीकृति; जिले के हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल में होगी अत्याधुनिक सुविधा

मंत्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर एक करोड़ रुपये की स्वीकृति; जिले के हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल में होगी अत्याधुनिक सुविधा
कवर्धा,,छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद अकबर ने जिले की शैक्षणिक सुविधाओं में विस्तार के लिए कबीरधाम जिले के विद्यार्थियों को एक बड़ी सौगात दी है. कीर्तन शुक्ला निज सहायक विधानसभा क्षेत्र कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण से जिले के हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में स्मार्ट क्लास की स्थापना के लिए एक करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है. मंत्री मोहम्मद अकबर निरंतर जिले की विद्युत, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने जिले की शैक्षणिक गतिविधियों को हाईटेक बनाने के उद्देश्य से स्कूलों में अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए इतनी बड़ी राशि प्रदान की है.



