कवर्धा

अवैध मादक पदार्थ चरस तस्करी करने वाले मुख्य सरगना “अंतर्राज्यीय गिरोह ” पर थाना कोतवाली पुलिस ने कसा शिकन्जा”।

अवैध मादक पदार्थ चरस तस्करी करने वाले मुख्य सरगना “अंतर्राज्यीय गिरोह ” पर थाना कोतवाली पुलिस ने कसा शिकन्जा”।

02 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा आरोपी के कब्जे से 600/ ग्राम चरस कीमती 3,00000/ रुपए, 02 नग मोबाइल फोन को पुलिस ने किया जप्त।

, कवर्धा,,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री पी.आर. कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक आजाक श्री बी. आर. मंडावी के मार्गदर्शन में अवैध गांजा, शराब परिवहन पर अंकुश लगाये जाने निर्देशित किया गया था। जिस पर दिनांक 03.04.2021 को थाना कोतवाली के प्रभार में प्रभारी उप निरीक्षक – गीतांजली सिन्हा को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ, की बस स्टैण्ड कवर्धा मलकानगिरी उडीसा से आकर दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ चरस बिक्री हेतु ग्राहको की तलाश कर रहे है कि सूचना प्राप्त होने पर उप निरीक्षक श्रीमती गीतांजलि सिन्हा के द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस कप्तान श्री शलभ कुमार सिन्हा को उक्त सूचना से अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक श्री सिन्हा के द्वारा तत्काल एक्शन लेने पुलिस टीम बनाकर रवाना करने कहा गया, वरिष्ट अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करने निर्देश मिलने पर टीम बनाकर बस स्टैण्ड कवर्धा में घेराबंदी कर काले कलर का पिटू बैग पकड़े दो व्यक्तियों से नाम पता पुछने पर अपना नाम 01.असीम मण्डल 02.गुरू पुजारी मलकानगिरी उडीसा का रहने वाला बताया। जिनके पास रखे काले रंग के बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर एक पैकेट खाकी रंग का टेप से बंधा हुआ मिला जिसे गवाहों के समक्ष खोलने पर पैकेट के अंदर छोटे -2 गोली मिला। जिसकी कुल वजन 600 ग्राम मादक पदार्थ चरस कुल कीमती 3 लाख रूपये एवं दो नग मोबाईल को जप्त किया गया। आरोपी असीम मण्डल पिता कृष्णा मण्डल उम्र 28 साल साकिन पद्मागिरी एमव्ही 84 थाना व जिला मलकानगिरी , गुरू पुजारी पिता सुखदेव पुजारी उम्र 20 साल साकिन गोविन्दपाली थाना भारथेली , जिला मलकानगिरी राज्य उड़ीसा, के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक- 246/21 धारा-08,18,NDPS ACT. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपियों को दिनांक 04.04.2021 को गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गीतांजली सिन्हा , सउनि कौशल साहू , सउनि द्वारिका देशलहरे , प्रआर . 297 चुम्मन साहू , आर . 361 खेलनराम पाटले , आर . 702 उमा साहू , आर . 203 भरतनाथ योगी , आर . 722 सालिकराम , आर . 519 पवन ठाकुर , आर . 851 भूषण साहू , का सराहनीय योगदान रहा है ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button