Uncategorized

कबीरधाम : भारत सरकार के पंचायत राज मंत्रालय द्वारा नेशनल पंचायत अवार्ड 2021 की घोषणा : कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत महराटोला को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

कबीरधाम : भारत सरकार के पंचायत राज मंत्रालय द्वारा नेशनल पंचायत अवार्ड 2021 की घोषणा :
कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत महराटोला को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

कवर्धा । भारत सरकार के पंचायत राज मंत्रालय द्वारा नेशनल पंचायत अवार्ड 2021 की घोषणा की गई है। इसके तहत कबीरधाम जिले के सहसपुरलोहारा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत महराटोला को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। इस ग्राम पंचायत को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरुस्कार के ई गर्वनेंस केटेगरी के लिए चयनित किया गया है।

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के कुशल मार्गदर्शन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय दयाराम के नेतृत्व में कबीरधाम जिले के पंचायत विभाग का वर्ष उपलब्धियों भरा रहा। भारत सरकार के पंचायत राज मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार डाॅ बिजय कुमार बेहेरा ने इन पुरस्कारों के लिए चयनित होने की जानकारी दी है।

 

Spread the love

Related Articles

Back to top button