कवर्धा

चार माह से फरार आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे।

चार माह से फरार आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे।

पटाखा फोड़ने के मामूली से विवाद पर आरोपी ने पड़ोसी को चाकू मार कर पुलिस के डर से हो गया था फरार।

पुलिस को दे रहा था चकमा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया जेल।

कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा, के निर्देशन एवं अतिo पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक ( मुख्या.) श्री पी.आर.कुजूर , उप पुलिस अधीक्षक (अजाक ) श्री बी.आर.मण्डावी के मार्गदर्शन पर थाना कवर्धा के अपराध क्रमांक 659/2020 धारा 294,506,307, भादवि के अपराध को घटित कर आरोपी कबीरधाम जिला तथा छत्तीसगढ़ राज्य को छोड़कर भगने के फिराक में था आरोपी धनेश सोनी उर्फ सुमित सोनी पिता राजेन्द्र सोनी निवासी कैलास नगर मुक्तिधाम थाना कोतवाली द्वारा दिनांक 15.11.2020 को पटाखा फोड़ने के मामूली से विवाद होने पर सूरज रेड्डी पिता राजेश रेड्डी निवासी कैलाश नगर को झड़प होने पर चाकू से वार करने के बाद पुलिस के डर से फरार हो गया था जिस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोम के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था आरोपी के छिपने के ठीकाने जिला कोरबा , बिलासपुर , रायपुर में लगातार टीम भेजकर आरोपी का पतासाजी किया किया गया परंतु आरोपी काफी सातिर व चलाक था फरारी के दौरान आरोपी के द्वारा 13 नग मोबाईल चेंज कर पुलिस को गुमराह कर रखा था कोतवाली पुलिस ने आरोपी के पता तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी के छिपने के ठिकानों पर नजर रख कर आरोपी के आने का इंतजार कर रही थी जिसमें कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली कोतवाली पुलिस के विश्वसनीय मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ की आरोपी जिला महासमुद बागबहरा के रास्ते अंतराज्यीय उड़िया भगने के फिराक में है जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम के नैतृत्व में टीम गठित कर सउनि . आशीष सिंह , आर . 337 राजेश्वर कोसरिया , आर . 224 कलीराम मसकोले को तत्काल रवाना कर आरोपी को घेराबंदी कर उड़िसा बार्डर में गिरफ्तार किया गया है, तथा उचित वैधानिक कार्यवाही कर ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम एवं साइबर सेल टीम कवर्धा का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button