सट्टा पट्टी खिलाते 01 आरोपी गिरफ्तार

सट्टा पट्टी खिलाते 01 आरोपी गिरफ्तार।
नगदी रकम 1030 रुपए,03 नग सट्टा पट्टी में 1520 रुपया का दाव लिखा हुआ एवं 01डॉट पेन, पुलिस ने किया जप्त।
कवर्धा,,कबीर क्रांति,,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक श्री बी.आर.मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पनिक राम कूजूर के मार्गदर्शन में निरीक्षक मुकेश सोम थाना प्रभारी कोतवाली कवर्धा के दिशा निर्देश में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में दिनांक 23.02.2021 को दौरान जुर्म जरायम पतासाजी की मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम गेंदपुर में आम जगह पर कौशल साहू पिता हेमलाल उम्र 25 वर्ष के द्वारा अंको पर रुपए पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन लाभ अर्जित कर रहा है, की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर गवाहों के समक्ष आरोपी रंगे हाथों सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया जिनके कब्जे से कुल नगदी रकम 1030 रुपये, 03 नग सट्टा पट्टी में 1520 रुपए का लिखा हुआ, 01 डॉट पेन को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से अपराध क्रमांक 00/21 धारा 4 (क) सट्टा एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस कार्यवाही में ,सहायक उपनिरीक्षक राम भजन सिन्हा ,आरक्षक शशांक तिवारी , शेष नारायण सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा।



