अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा ने संभाला कार्यभार।

अतिरक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा का रेडियो, भिलाई से जिला कबीरधाम स्थानातंरण हुआ है।

कवर्धा,, कबीर क्रांति,,,आज दिनांक 23.02.2021 को कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा छ.ग. शासन गृह ( पुलिस ) विभाग , मंत्रालय , महानदी भवन , रायपुर के आदेश के माध्यम से अतिरक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा का रेडियो , भिलाई से जिला कबीरधाम स्थानातंरण पश्चात्त

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत कर बधाई दिये साथ ही कबीरधाम जिले के अंतर्गत बेसिक पुलिसिंग की जानकारी दी गई तथा बेहतर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री पी.आर. कुजूर , अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री अजीत ओगरे , रक्षित निरीक्षक श्रीमती ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल , कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम , पंडरिया थाना प्रभारी निरीक्षक श्री के.के. वासनिक एवं कार्यालयीन अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Spread the love

You missed