कवर्धा

केन्द्र सरकार कृषि कानून बिल वापस ले-ऋषि कुमार शर्मा

केन्द्र सरकार कृषि कानून बिल वापस ले-ऋषि कुमार शर्मा

किसान अधिकार पदयात्रा का आयोजन

कवर्धा-दिल्ली में चल रहे केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानून के विरोध में आज किसान अधिकार पदयात्रा का आयोजन किया गया। कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा पदयात्रा में शामिल होकर सभा को संबोधित भी किया।
प्रदेश कांगे्रस पार्टी के आव्हान पर आज 20 फरवरी को बिरकोना से धरमपुरा, इंदौरी पनेका दशरंगपुर तक किसान अधिकार पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में शामिल होने हेतु किसान भाईयों को आमंत्रित किया गया। दिल्ली में चल रहे केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन के समर्थन में एवं पेट्रोल डीजल की मंहगाई के विरोध में किसान पदयात्रा का आयोजन किया गया। किसान अधिकार पदयात्रा में कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा शामिल होकर इंदौरी से बहरमुडा तक पैदल चलकर उपस्थित लोगों संबोधित किया। उन्होनें केन्द्र सरकार पर किसान बिल को लेकर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कहा कि जब किसानों को ही ये कानून पसंद नहीं है तब बेवजह उन पर ये कानून क्यों थोपा जा रहा है दिनो दिन केन्द्र सरकार द्वारा डीजल, पेट्रोल का दर बढ़ाकर आम जनताओं पर बोझ डाल रहे है उन्होनें सभा के माध्यम से केन्द्र सरकार को कृषि कानून को वापस लेने की मांग की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कांगे्रस पदयात्रा प्रभारी थानेश्वर पााटिला, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला महिला कांगे्रस अध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री योगी, पार्षद सुनील साहू, पूर्व पार्षद बिलाल खान सहित अधिक संख्या में कांगे्रस पार्टी के सदस्यगण उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button