कवर्धा

जिला अधिवक्ता संघ कवर्धा जिला कबीरधाम के वरिष्ठ सदस्यों ने किया कांग्रेस प्रवेश

जिला अधिवक्ता संघ कवर्धा जिला कबीरधाम के वरिष्ठ सदस्यों ने किया कांग्रेस प्रवेश

रायपुर कबीर क्रांति,,। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के सफलतम दो वर्ष के कार्यकाल व प्रदेश के वनमंत्री श्री मोहम्मद अकबर के द्वारा किए जाए रहे विकास कार्यों एवं सक्रियता से प्रभावित होकर जिला अधिवक्ता संघ कवर्धा जिला कबीरधाम के भाजपा विचारधारा से जुडे़े सदस्यों द्वारा आज दिनांक 13 फरवरी 2021 को आवेदन देकर वनमंत्री के शंकर नगर स्थित निवास कार्यालय में कांग्रेस प्रवेश की इच्छा जाहिर की। इनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए श्री मोहम्मद अकबर ने इनके कांग्रेस प्रवेश के लिए अपनी सहमति दी तथा गमछा पहनाकर कांगे्रस प्रवेश कराया।

कांगे्रस प्रवेश करने वालों में अधिवक्ता संघ कवर्धा के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री पुष्पेन्द्र सिंह परिहार, श्री जनक राम सिन्हा एवं श्री राजेश सोनी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली।

इस अवसर पर श्री मुकुंद माघव कश्यप पूर्व शहर अध्यक्ष कवर्धा, श्री जुगेश चंद्रवंशी पूर्व अध्यक्ष बार एसाोशिएशन कवर्धा तथा अधिवक्ता गण श्री दिपक केशरी, श्री भीषमनाथ योगी, श्री अशोक सोनी, श्री कमलेश गेण्ड्रे, श्री राजेन्द्र वारले, श्री अतित सिंह परिहार, श्री रामसाय साहू एवं श्री प्रशांत वर्मा के साथ-साथ कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button