अंबिका चंद्रवंशी बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

अंबिका चंद्रवंशी बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
कवर्धा- कबीर क्रांति,,भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी व 26 जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। इसमें जिले के लोकप्रिय जननेता अंबिका चंद्रवंशी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। इससे जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
भाजपा नेता अंबिका चंद्रवंशी पूर्व में राज्य ग्रामीण व भूमि विकास बैंक के प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। लोगों के बीच इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। श्री चंद्रवंशी के प्रदेश मंत्री बनने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अंबिका चंद्रवंशी ने बताया कि पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उसका मैं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगा। पार्टी को और मजबूत करने, जनता व कार्यकर्ताओं के समस्याओं का निराकरण कराने की दिशा में सक्रियता व लगन के साथ कार्य करूंगा। पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।


