02 सटोरिया चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे नगदी रकम तथा सटटा पटटी बरामद।

02 सटोरिया चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे नगदी रकम तथा सटटा पटटी बरामद।
,कवर्धा,,पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा लगातार जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्र में आम जनता से मिलकर क्षेत्र में यदि कोई अपराधिक गतिविधियां है, तो उससे अवगत होकर उचित कार्यवाही करें तथा मुखबिर तंत्र को मजबूत कर जिले में जुआ सट्टा अवैध शराब आदि, अपराधिक गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने निर्देश दिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री पी.आर. कुजूर के मार्ग दर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में थाने में अलग अलग टीम बनाकर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कराया जा रहा है तथा अपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी करते हुए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक को जुर्म जरायम पतासाजी हेतु पुलिस टीम थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में रवाना किया गया था, तथा लगातार मुखबिरो से चर्चा की जा रही थी जिस पर मुखबीर से सूचना मिला कि भोजली तालाब तथा मंगल भवन के पास सार्वजनिक स्थान पर अवैध धन अर्जित करने के मकसद से आरोपी द्वारा रुपए पैसे का दाव लिखकर सट्टा पट्ट खिला रहा है की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बताएं स्थान पर जाकर देखा तो (1) शिवेंद्र देवांगन उर्फ़ शिबबू पिता स्वर्गीय परमानंद देवांगन साकिन राजमहल कॉलोनी (2) नारायण श्रीवास उर्फ बबलू पिता लक्ष्मण श्रीवास साकिन गंगानगर वार्ड जिला कबीरधाम को रंगे हाथों गवाहों के समक्ष पकड़ा गया जिनके कब्जे से 05 नग सट्टा पट्टी दो डांट पेन तथा 560 नगद बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की गई इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोम प्रआर- 324 राजकुमार चन्द्रवंशी , प्र.आर .329 धन्नू दिवाकर, एवं थाना कोतवाली टीम का सराहनीय योगदान रहा।




