कवर्धा

विधायक ममता जंगलपुर में गुरुघासी दास जयंती कार्यक्रम में हुई सम्मिलित

विधायक ममता जंगलपुर में गुरुघासी दास जयंती कार्यक्रम में हुई सम्मिलित

विधायक ममता ने घासीदास जयंती की शुभकामनाएं दी
बाबा के बताए सत्य के मार्ग पर चलने एवं मांस मंदिरा पान नही करने का आह्वान किया

 कवर्धा,,,,विकाखण्ड पंडरिया अंतर्गत ग्राम जंगलपुर मे समाज द्वारा आयोजित संत शिरोमणि गुरु गोसाई श्री गुरुघासी दास जी के जयंती कार्यक्रम मे विधायक पंडरिया *श्रीमति ममता मनोज चन्द्राकर जी सम्मिलित हुई
18 दिसंबर 2020 दिन शुक्रवार को पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश मे समाज द्वारा संत शिरोमणि गुरु गोसाई गुरुघासी दास जी की 264 वी जन्म दिवस के पावन उपलक्ष्य पर जयंती मनाया गया इसी कड़ी मे कल विधानसभा पंडरिया अंतर्गत ग्राम जंगलपुर मे समाज द्वारा गुरुघासी दास जयंती कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया गया था जिसमे बतौर मुख्य अतिथि पंडरिया के प्रथम एवं लोकप्रिय विधायक *श्रीमती ममता मनोज चन्द्राकर जी* आमंत्रित थी विधायक ममता चन्द्राकर जयंती कार्यक्रम मे सम्मिलित होकर समाज को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरुघासी दास जी की जयंती की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं आज आप लोग बाबा गुरुघासी दास जी के जयंती के शुभ अवसर पर सत्य की राह पर चलने नशा नही करने मांस नही खाने की संकल्प ले *श्रीमति ममता चन्द्राकर जी* ने गुरुघासी दास जी के जयंती पर प्रकाश डालते हुए कहा की गुरुघासी दास जी का जन्म 18 दिसंबर 1756 को ग्राम गिरौदपुरी तहसील बलौदाबाजार जिला रायपुर में पिता श्री महंगूदास जी माताश्री अमरौतिन जी के यहां अवतरित हुए थे बाबा गुरुघासीदास जी सतनाम धर्म के प्रवर्तक है उन्होंने अपने समय की सामाजिक आर्थिक विषमता शोषण तथा जातिवाद को समाप्त करके मानव-मानव एक समान का संदेश दिए उक्त जयंती कार्यक्रम समारोह कार्यक्रम मे विधायक ममता चन्द्राकर के साथ सरपंच एवं समस्त पंचगण मनोज चन्द्राकर रामविलास चन्द्रवंशी धर्मेंद्र कुर्रे सूरज यादव,एवं आयोजन समिति के समस्त सदस्यगण सहित बड़ी संखया में ग्रामवासी उपस्थित रहे

Spread the love

Related Articles

Back to top button