कवर्धा

कबीरधाम पुलिस ने संविधान की रक्षा करने की  शपथ ली 

कबीरधाम पुलिस ने संविधान की रक्षा करने की  शपथ ली

 कवर्धा कबरी क्रांति  कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों को संविधान दिवस पर शपथ समारोह का आयोजन कर। समस्त अधिकारी व जवानों को संविधान रक्षा की शपथ दिलाया गया। उपस्थित समस्त अधिकारी जवानों ने सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा व अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा, राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित

करने वाली बंधुता बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने जवानों को बताया कि 2015 से 26 नवंबर को हर साल संविधान दिवस के रूप मनाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान बनकर तैयार हुआ था तथा गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 125 वे जयंती वर्ष के अवसर पर 26 नवंबर 2015 से संविधान दिवस मनाया जा रहा है।भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, यहां सभी धर्म, जाति, भाषा व प्रांत के लोग रहते हैं। जिनकी सभ्यता व संस्कृति भी भिन्न-भिन्न है। सभी भाषा व विभिन्न संस्कृति के लोगों को जोड़कर रखने मे हमारे संविधान का अमूल्य योगदान है। भारत के संविधान के

कारण ही देश में ऊंच, नीच व छुआछूत जैसे भेदभाव को समाप्त कर समानता की स्थापना करने मे सहायता मिली है। हमारा संविधान विश्व के सभी देशों के संविधान से बड़ा है। इसकी रक्षा के लिए हमसब को दृढ़ संकल्प लेना होगा और अपने अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा व इमानदारी से निभाना होगा कहा गया तथा शपथ दिलाया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी उप. पुलिस अधीक्षक श्री बीआर मंडावी एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button