खाद्य निरीक्षक किर्ती कुमार कौशिक का सम्मान

खाद्य निरीक्षक किर्ती कुमार कौशिक का सम्मान 
पंडरिया जनपद पंचायत सभा कक्ष में तहसील पंडरिया के शासकीय उचित मूल्य दूकानदार संघ की ओर से बैठक आयोजित किया गया था ! जिसमे श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी प्रकाश टंन्डन ने खाली बारदाना के लिए कडी फटकार लगाई है और शक्त कार्यवाही के लिए बारदाना जमा नही करने वाले दूकानदार को चेतावनी दिया है! और दो दिवस के भीतर शेष बारदाना जमा करने निर्देश दिया है! इस बीच दूकानदारो ने खाली बारदाना जमा धान पल्टी के दौरान सोसायटी में किया है! पर ऊक्त जमा बारदाना को आनलाईन प्राप्ति नही लिया गया है! जो दूकानदारो के लिए परेशानी खडा हो गया है! जबकी शासन के निर्देश पर ही दूकानदार धान पल्टी के दौरान खाली बारदाना सोसाईटी में जमा किये है! बाऊजुद वर्तमान में शेष बारदाना सूची जारी है ऊसमे दूकानदार के ऊपर बारदाना शेष दिखाया जा रहा है ? यह दूकानदारो के ऊपर जबरन वसूली है! जिससे सभी राशनदूकानदार परेशान है अधिकारी को अवगत कराया गया है! लगातार सरकार राशनदूकानदारो पर दबाव बनाने में तुली है जिससे बहोत दूकानदार परेशान होकर दूकान छोडने की बात कह रहे है! इसी बीच दूकानदार संघ पंडरिया ने खाद्य निरीक्षक किर्ती कुमार कौशिक के पदोन्नति होने पर खुशी जाहिर करते हुए ऊनका सम्मान किया और ऊनकी ऊज्जवल भविष्य की कामना की है! अनुविभागीय अधिकारी श्रीमान टंन्डन जी ने भी कौशिक जी को बधाई देते हुए सम्मान किया साथ ही आल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय सहसचिव, प्रदेशमहासचिव विजय कुमार धृतलहरे ने शाल श्रीफल से सम्मानित कर मोमेन्टो भेट की है ! और संबोधन करते हुए अनुविभागीय अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए दूकानदारो का सरंक्षण एक गार्जियन बनकर करने की प्रार्थना की और अभार जताया सहयोग अब तक करने के लिए इस अवसर पर संघ के जिला ऊपाध्यक्ष दिनबंधू चन्द्राकर ने भी सम्मान किया !सम्मान के लिए तहसील के सभी राशन दूकानदार ऊपस्थित रहें!



