EXCLUSIVE:बालोद पहुंचा जंगली हांथियों का झुंड, अब रेस्क्यू में जुटा वन अमला, देखे वीडियो….

EXCLUSIVE:बालोद पहुंचा जंगली हांथियों का झुंड, अब रेस्क्यू में जुटा वन अमला, देखे वीडियो….
अनीश राजपूत
बालोद -जिले में जंगली हांथियों के एक झुंड ने प्रवेश कर लिया है जिसके बाद से वन विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है और वन अमला हांथी को सही रास्ते वापिस जंगल की ओर ले जाने जुटा हुआ है वन विभाग के रेंजर रियाज खान ने जानकारी देते हुए बताया कि कांकेर जिले से लगे बालोद जिले के ग्राम मुजालगोंदी से हांथियों के इस दल ने जिले में प्रवेश किया है वन विभाग कल शुक्रवार से हांथियों के लिए विशेष रेस्क्यू आपरेशन चलाएगी।
वर्तमान में हाथियों का झुंड जिले के डौंडी और गुरुर ब्लॉक के जंगलों में सक्रिय बताया जा रहा है वही ग्राम मंगलतराई कैंप से लगे जबकोहड़ा के बांध में हांथियों ने अपना डेरा जमाया हुआ है हाथियों के प्रवेश से सबसे ज्यादा चिंतित किसान नजर आ रहे हैं क्योंकि खेतों में फसलें खड़ी है और यदि हाथियों का दल भटका तो खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचेगा वही हाथियों को देख ग्रामीण भी काफी शोरगुल करने लगते हैं जिसके कारण हाथी भी गुस्से में आकर इधर-उधर भटकने लगते हैं।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हाथियों के झुंड में कुल 23 हाथी बताए जा रहे हैं इसके पूर्व दुर्ग रेंज केसीसी एफबी क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं अब आगे की रणनीति वन विभाग द्वारा बनाई जा रही है कि हाथियों को कैसे सही दिशा देते हुए वापिस जंगलों की ओर भेजा जाए अभी तक किसी तरह की घटना दुर्घटना की बात सामने नहीं आई है और जिले के बालोद वन परिक्षेत्र दल्ली वन परिक्षेत्र और परिक्षेत्र की संयुक्त टीम हाथियों पर निगरानी रखे हुए हैं।



