बलात्कार गैंगरेप जैसी घटनाओं का छोटी – बड़ी के रूप में विवेचना करने वाले विकृत मानसिकता के मंत्री का मांगा इस्तीफा– राज्य सरकार का भाजयुमो ने जलाया पुतला

बलात्कार गैंगरेप जैसी घटनाओं का छोटी – बड़ी के रूप में विवेचना करने वाले विकृत मानसिकता के मंत्री का मांगा इस्तीफा-– राज्य सरकार का भाजयुमो ने जलाया पुतला
कवर्धा,,कबीर क्रांति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री विजय शर्मा जी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के उपरांत प्रदेशभर में अपराधियों का बोलबाला है प्रदेश भर में बलात्कार हत्या गैंगरेप लूटपाट की घटना को शासन नियंत्रित नही कर पा रही है बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर नगर में विगत दिनों हुए सामूहिक बलात्कार की घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की
जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अनिल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ शिव डहरिया के द्वारा छःग में घटित सामूहिक बलात्कार जैसी गंभीर घटना को छोटी – बडी के रूप में देखा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की
मंडल भाजपा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि भूपेश सरकार का 2 साल का कार्यकाल अजीत जोगी जी कार्यकाल की याद दिलाती है जहां अपराधियों के हाथ में सरकार थी
भाजयुमो जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने कहा आज हम जिला मुख्यालय में राज्य सरकार का पुतला दहन कर रहे हैं और मानसिक रूप से अस्वस्थ ऐसे कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त कर पीड़ित परिवार को न्याय के साथ आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने मांग की अन्यथा आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा
*कैलाश चंद्रवंशी*
*जिलाध्यक्ष*
भारतीय जनता युवा मोर्चा कबीरधाम




