कार्यवाही का डर नही, खुलेआम चल रहा रेत खनन

कार्यवाही का डर नही, खुलेआम चल रहा रेत खनन
फुरकान खान
बालोद-आखिर कब तक चलता रहेगा अवैध रेत उत्खनन व परिवहन का कार्य। कब तक सत्ता पक्ष व विपक्ष के लोग गुंडागर्दी, दादागिरी, मारपीट, खौफ व प्रभाव का इस्तेमाल कर रेत और गौण खनिज का उत्तखन अवैध तरीके से करते रहेंगे। गौरतलब है कि प्रतिदिन गोडपाल में लगभग पचास से सौ वाहन रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लगे हैं। वहीं खनिज विभाग के अधिकारी इसपर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं । जबकि प्रतिदिन शासन-प्रशासन के नाक के नीचे लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। बिना रायल्टी के रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के हौसले इतने बुलंद है कि उनको शासन-प्रशासन की कार्रवाई का डर नहीं है। देखना होगा खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन कब तक कार्रवाही करती है या फिर सिर्फ खाना पूर्ति कर माफियाओं के साथ मिलकर शासन प्रशासन के राजस्व को लाखों का नुकसान पाहुचाने में अपनी भागीदारी निभाती है।




