दीनदयाल उपाध्याय के 103 वी जयंती भारती जनता पार्टी शहर मंडल बालोद द्वारा मनाई गई…

बालोद- एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 103 वीं जन्म जयंती 25 सितम्बर के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद द्वारा बूथ स्तर पर जन्म जयंती मनायी गयी ।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्णकांत पवार ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म मानववाद के प्रणेता के रूप में जाने जाते है उनका जन्म आज ही के दिन 25 सितम्बर 1916 को हुआ था आज हम सब यहाँ बूथ स्तर पर एकत्रित होकर उनकी जन्मजयंती मना रहे है.
भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश सोनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को एकात्म मानववाद के प्रणेता के रूप में जाना जाता है उनके सोच विचार थे कि हर योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यकि तक पहुँचे उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित चोपड़ा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत किया और देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी रुचि थी ।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा जिलामहामंत्री कृष्णकांत पवार, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कमलेश सोनी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित चोपड़ा,भाजपा शहर महामंत्री द्वय सुरेश निर्मलकर,बंटी अग्रवाल,लोकेश श्रीवास्तव,गरिजेश गुप्ता,अमित दुबे, सुनील यादव,अजय बाफना, नरेंद्र सोनवानी,मन्नू झोरी,समीर खान,संदीप सिन्हा, सन्नी खान,अतीक अहमद,सलमान,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे




