बलोदा बाजार

बलौदाबाजार : आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती के लिए जारी सूची पर दावा-आपत्ति 18 सितम्बर तक

बलौदाबाजार : आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती के लिए जारी सूची पर दावा-आपत्ति 18 सितम्बर तक
बलौदाबाजार, 9 सितम्बर 2020

लवन एकीकृत बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर जारी भर्ती की प्रक्रिया के अंतर्गत 10 से 18 सितम्बर तक दावा आपत्ति आमंत्रित किये गये हैं। बाल विकास परियोजना लवन के कार्यालय में उक्त तिथि के अंतर्गत कार्यालयीन अवधि में दावा-आपत्ति के आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। गौरतलब है कि परियोजना के अंतर्गत 9 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदन पत्र बुलाये गये थे। इनमें कोहरौद 1 एवं 2, जामडीह, मरदा 1, कोयदा 1, चिचिरदा एक, बम्हनुपरी एक, खैन्दा 3 एवं खटियापाटी 2 शामिल हैं। आवेदन पत्रों की जांच के बाद मूल्यांकन समिति द्वारा सूची का अनुमोदन किया गया है।

 

Spread the love

Related Articles

Back to top button