बालोद

? *ग्राम सिकोसा में अवैध शराब बिक्री के अलग अलग ठिकानों पर पुलिस की दबिश* ? *आरोपी कांति यादव के विरूद्व धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवम आरोपी तुलसी राम टंडन के विरुद्ध 34(1)आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

? *ग्राम सिकोसा में अवैध शराब बिक्री के अलग अलग ठिकानों पर पुलिस की दबिश*
? *आरोपी कांति यादव के विरूद्व धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवम आरोपी तुलसी राम टंडन के विरुद्ध 34(1)आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*।

मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का है की 30.08.2020 को थाना गुण्डरदेही में आम जनता की लगातार सूचना पर सहायक उप निरीक्षक लोकेश्वर गञ्जीर के नेतृत्व में पेट्रोलिंग टीम के साथ अलग अलग जगहों पर रेड की कार्यवाही की गई ।ग्राम सिकोसा के वार्ड नं.17 ग्राम सिकोसा के क्रांती यादव के द्वारा अवैध लाभ अर्जित करने के लिए अधिक मात्रा मे शराब रखा है कि हमराह स्टाफ के जानकारी मुताबिक व्यक्ति क्रांती यादव के घर पहुंचकर मकान तलाशी लिया गया तो आरोपी के द्वारा अपने घर अंदर रखे दिवान के अंदर शराब छुपाकर रखा था ,छुपाकर रखे सफेद प्लास्टिक के बोरे मे 39 पौव्वा देशी प्लेन मदिरा व एक थैले मे 15 पौव्वा देशी प्लेन मदिरा कुल 54 पौव्वा देशी प्लेन मदिरा जुमला 9.720 बल्क लीटर किमती 4320 को जप्त किया गया। अरोपी कि विरूद्व धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया एवम आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

उसी प्रकार तुलसी राम टंडन पिता सोमारू राम टन्डन के घर दबिश देकर एक सफेद रंग की प्लास्टीक की बारी में रखा 20 पौवा देशी प्लेन शराब 3.600बल्क लीटर तुलसी टंडन के घर के सामने से जप्त किया गया। एवम आरोपी के विरुद्ध 34(1)आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

*आरोपी*:-
1)कांति यादव पिता बिसेलाल यादव उम्र 30 साल वार्ड नं 17 सिकोसा।
जप्त शराब–54 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 4320 रुपये।

*आरोपी*
2)तुलसी राम टन्डन पिता समारू राम टन्डन 26साल सिकोसा वार्ड नं 15।।
जप्त शराब—20 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1600 रुपये

Spread the love

Related Articles

Back to top button