पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्व.श्री राजीव गांधी जी के जयंती पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सदभावना दिवस में कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाई गई ।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्व.श्री राजीव गांधी जी के जयंती पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सदभावना दिवस में कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाई गई ।
कवर्धा,डी एन योगी कबीर क्रांति
कवर्धा,,पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व . श्री राजीव गांधी जी के जयंती पर पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. ध्रुव के द्वारा कार्यालयीन पुलिस अधिकारी / कर्मचारी को सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुये जाति , सम्प्रदाय , क्षेत्र , धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों को भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करने एवं हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार का मतभेद बातचीत और संवैधानिक
माध्यम से सुलझाने हेतु शपथ दिलाया गया । इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय ) बी.आर. मण्डावी , मुख्य लिपिक विरेन्द्र सिंह तारन उनि बेनीराम गजेन्द्र , उनि स्टेनो युवराज आसटकर , उनि ‘ अ ‘ पूजा चौबे , सउनि ‘ अ ‘ सुनील राव एवं समस्त कार्यालयीन स्टाप उपस्थित रहे ।