कवर्धा

15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस में संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव जिला मुख्यालय कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे ध्वजा रोहण

15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस में संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव जिला मुख्यालय कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे ध्वजा रोहण

कवर्धा, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में 15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस को गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा।  15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज मैदान में किया जाएगा। जहां छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव और महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि की आसंदी से राष्ट्रीय ध्वज करेंगे और परेड की सलामी लेगें। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि श्री यादव, मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेगें तथा कोरोना वारियर्स डाक्टरों, पुलिस, स्वास्थ्य और स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित करेंगें।

Spread the love

Related Articles

Back to top button