बेंदा के बाद अब चिल्फी सरपंच के ऊपर कार्यवाही की उम्मीद लगा रहे हैं ग्रामीण 0 सरपंच पर लगाए गंभीर आरोप , हुई शिकायत

बेंदा के बाद अब चिल्फी सरपंच के ऊपर कार्यवाही की उम्मीद लगा रहे हैं ग्रामीण
0 सरपंच पर लगाए गंभीर आरोप , हुई शिकायत
कवर्धा , बोडला विकासखण्ड के वनांचल ग्राम पंचायत बेंदा के सरपंच को हाल ही में अनुविभागीय अधिकारी एवं विहित प्राधिकारी अधिकारी तहसील बोड़ला जिला कबीरधाम ने आर्थिक अनियमितता के चलते बर्खास्त कर दिया है । चिल्फी के ग्रामवासियों ने भी अपने सरपंच के ऊपर तरह तरह की आरोप लगाकर आठ अप्रैल 2024 को शिकायत किए हैं । पड़ोसी पंचायत के सरपंच के ऊपर हुए कार्यवाही से चिल्फी पंचायत वासियों की कार्यवाही को लेकर उम्मीद बढ़ गया है कि हमारे भ्रष्टाचारी सरपंच के ऊपर कार्यवाही आखिर कब होगा ।
सरपंच सचिव की मिलीभगत
निवासी ग्राम पंचायत चिल्फी जनपद पंचायत बोड़ला जिला कबीरधाम के लोगो ने अनुविभागीय अधिकारी बोडला को दिए शिकायत पत्र में लिखे है कि जनवरी 2020 में पूर्णिमाबाई ने ग्राम पंचायत चिल्फी का पदभार ग्रहण की है तथा वर्तमान में भी उक्त पद पर कार्यरत है जनवरी 2020 से आजतक की अवधि में उक्त पंचायत में गौकरण चन्द्रवंशी, कृष्णा यादव, प्रियंका पैकरा, दर्शनदास छुरे पंचायत सचिव के रूप में कार्य किये हैं। सरपंच एवं सचिव ने आपस में षडयंत्र कर ग्राम पंचायत का फर्जी प्रस्ताव तैयार कर तथा फर्जी बिल व्हाउचर बनाकर राशि आहरित कर शासकीय राशि का गबन किये हैं । जिसका जॉच किया जाना आवश्यक है ।
बिना फर्म के पुत्र और पति को राशि भुगतान
ग्राम पंचायत वासियों ने सरपंच पूर्णिमाबाई के पति और पुत्र कोई व्यवसाय नही करते किन्तु पूर्णिमाबाई ने अपने पंचायत सचिव के साथ मिलकर दो फर्जी फर्म के नाम का लेटर हेड बनाकर तथा उक्त फर्मों का अपने पुत्र को प्रोप्राइटर बनाकर उक्त फर्जी फर्म के नाम का बिल व्हाउचर पंचायत में जमा कर लगभग 10 लाख रूपये अपने पुत्र इमेश पनेरिया के बैंक खाता में पंचायत के खाता से राशि अन्तरित किया है। दोनो फर्म का नाम इमेश पनरिया बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई एवं पनरिया बिलिडंग मटेरियल सप्लायर है जिसके नाम का ईट, गिटटी, सीमेंट खरीदने का फर्जी बिल व्हाउचर संलग्न कर राशि आहरित किया गया है इसके अतिरिक्त सरपंच ने अपने पुत्र के नाम के फर्म का बिल व्हाउचर संलग्न कर लाभ प्राप्त किया है जो अपराध एवं कदाचरण की श्रेणी में आता है इस कारण पूर्णिमाबाई को पद से बर्खास्त कर उसके खिलाफ अपराध दर्ज कराया जाना आवश्यक है ।
आम बाजार की राशि को गबन करने आरोप
पंचायत वासियों ने अप्रैल माह में किए शिकायत पत्र में लिखे हैं कि 15 वें वित्त से प्राप्त राशि लगभग 10 लाख रूपये का बिना कार्य कराये फर्जी बिल व्हाउचर बनाकर राशि आहरण कर उक्त संपूर्ण राशि का गबन कर लिया गया है । मार्च 2020 से मार्च 2024 चार साल तक आम बाजार की नीलामी लगभग 3.50 लाख रूपये प्रतिवर्ष की दर से हुआ है, उक्त कुल 14 लाख रूप्ये के संबंध में ग्राम पंचायत के किसी भी बैठक में कोई चर्चानही किया गया है और ना ही राशि बैंक खाता में जमा की गई है उक्त 14 लाख रूपये को स्वयं उपयोग कर राशि का गबन कर दिये है । वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायत चिल्फी को गौण खनिज मद से लगभग 64,00,000/- (चौसठ लाख रूपये) प्राप्त हुआ है, उक्त राशि का मात्र 500 मीटर गुणवत्ता विहीन सी.सी. रोड का निर्माण सरोधादादर में किया है जहां कोई आबादी नही है तथा शेष राशि का फर्जी बिल व्हाउचर बनाकर लगभग 40 लाख रूप्ये से अधिक राशि का गबन कर लिया है।
स्टेशनरी और मोटर पंप रिपेयरिंग के नाम पर फर्जी बिल
ग्राम पंचायत चिल्फी में लगभग 05 मोटर पम्प लगा है और किसी भी मोटर पम्प में कोई खराबी नही आई है फिर भी छत्तीसगढ़ मोटर वाइडिंग एवं पम्प हाउस पोड़ी के नाम से अलग अलग कई फर्जी बिल बनाकर लगभग 08 लाख रूप्ये आहरित कर राशि का गबन कर लिया है। सरपंच पूर्णिमाबाई एवं सचिव ने आपस में मिलकर फोटो कापी के नाम पर 1,74,715/- (एक लाख चौहत्तर हजार सात सौ पन्द्रह रूपये) का फर्जी बिल बनाकर राशि आहरित कर गबन कर लिये हैं।
पुलिया निर्माण में गड़बड़ी
चिल्फी में पुलिया निर्माण हेतु जिला पंचायत कबीरधाम से लगभग 16 लाख रूप्ये स्वीकृत हुआ था और उक्त पुलिया निर्माण में गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग कर गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य किया गया है। पुलिया निर्माण में लगभग 05 लाख रूप्ये खर्च हुई होगी किन्तु उक्त स्वीकृत राशि के अतिरिक्त बिना किसी अधिकार एवं प्रस्ताव के सरपंच एवं सचिव ने अतिरिक्त फर्जी बिल लगाकर 15 वें वित्त की राशि 3,11,746/- (तीन लाख ग्यारह हजार सात सौ छियालीस रूपये को उक्त पुलिया निर्माण में खर्च किया जाना बताकर आहरित कर गबन कर लिये हैं । ग्राम चिल्फी के वार्ड नं. 14 ग्राम चिल्फी में ही 15वें वित्त से 05 लाख रूपये का सी.सी. रोड निर्माण कराने का फर्जी बिल तैयार कर बिना कोई कार्य कराये तथा पंचायत के प्रस्ताव के बिना 05 लाख रूप्ये आहरित कर राशि का गबन कर लिया है ।
भवन मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति राशि आहरण
शिकायती पत्र में यह भी लिखे है कि ग्राम चिल्फी स्थित पुराना आयुर्वेदिक अस्पताल एवं पुराना माध्यमिक शाला भवन की बिल्डिग को बिना किसी अनुमति के तोड़कर पुराने बिल्डिंग के सामान को स्वयं उपयोग कर गबन किया गया है तथा उक्त स्थान में नया आंगनबाड़ी भवन एवं प्राथमिक शाला भवन का निर्माण अपूर्ण है किन्तु उक्त दोनो भवन की संपूर्ण राशि का आहरण कर लिया गया है । स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कचरा शेड निर्माण हेत लगभग 15,00,000/- (पन्द्रह लाख) स्वीकृत हुआ है उक्त कार्य गुण्वत्ता विहीन एवं अपूर्ण है, जिसका कोई उपयोग नही होता किन्तु उक्त मद की संपूर्ण राशि का आहरण कर गबन कर लिीया गया है । ग्राम पंचायत में वार्ड क्रमांक 12 में मूलभूत की राशि से नाली निर्माण हेतु एक लाख रूपये स्वीकृति एवं आहरण का प्रस्ताव कर उक्त एक लाख रूप्ये आज से लगभग 3 वर्ष पूर्व आहरित कर लिया गया है किन्तु आज दिनांक तक नाली निर्माण का निर्माण नही हुआ है ।
राशी आहरण बावजूद कार्य प्रारंभ नही
यह कि ग्राम चिल्फी में मुक्तिधाम निर्माण हेतु एडवांस लगभग 1. 82 लाख रूपये आज से चार माह पूर्व आहरित कर लिया गया है किन्तु निर्माण कार्य चालू नही किया है किन्तु राशि आहरण कर गबन कर लिया है। ग्राम पंचायत चिल्फी में वर्ष 2020 के बाद लगभग 10 ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है, जिसका निर्माण सरपंच के द्वारा कराया गया है किन्तु उक्त सभी आवास अधूरा है फिर भी पूर्ण राशि का आहरण कर गबन कर लिया गया है।
अपराधिक मामला दर्ज करने की मांग
सरपंच ग्राम पंचायत चिल्फी को पद से बर्खास्त कर सरपंच एवं सचिव के विरूद्ध राशि गबन करने के कारण आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की मांग वार्ड पंच राकेश ,पंच वार्ड क्र० 8 जानकी वार्ड नं10 पंच ,अमर वार्ड नं.-14 पुनेश्वरी वार्ड नं 17 गल्लोबाई वार्डनं.-4 , नवीनता वार्ड नं- 16 शशि झारिया वार्डनं. -15 , सुखीन वार्ड न 18 , दुर्गा वार्ड 01 , राजु वार्ड नं.-2 सुहा ना बाई वार्ड नं– 12 सुखिया बाई वार्ड नं 13 ,उप सरपंच सहित ग्राम वासियों ने किया है ।




