कवर्धा

कबीरधाम जिले में सोमवार को मिले 5 कोरोना पाजेटिव मरीज

कबीरधाम जिले में सोमवार को मिले 5 कोरोना पाजेटिव मरीज

सहसपुर लोहारा ब्लाक में 3 और कवर्धा, पंडरिया ब्लाक में 1-1संक्रमित संक्रमित व्यक्तियों की पुष्टि

कवर्धा,  कबीरधाम जिले में सोमवार को कोविड-19 कोरोना वायरस से संक्रमित 05 नए मरीज मिले है। सहसपुर लोहारा ब्लाक में 3, कवर्धा और पंडरिया ब्लाक में 1-1 पाजेटिव मरीज मिले है। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने एम्स से जारी रिपोर्ट के आधार पर 05 नए कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी सेल्फ होम क्वारेटाइन पर थे।
एम्स से जारी रिपोर्ट के आधार पर नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में 01, रणवीरपुर में 02 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस से संक्रमित पाजेटिव आई है। इसी प्रकार पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम गिरिधारी कापा में 01 की रिपोर्ट पाजेटिव आई है। कवर्धा विकासखण्ड के ग्राम नवघटा निवासी 01 व्यक्ति की रिपोर्ट पाजेटिव आई है। यह व्यक्ति पुलिस जवान है। वह बेमेतरा जिले में पदस्थ है। उन्होंने बेमेतरा में सैम्पल दिया था। इसके बाद वह कबीरधाम जिले के अपने गाँव आया है। जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ केशव ध्रुव ने बताया कि अभी व्यक्तियों की बेहतर उपचार के कवर्धा कोविड केयर हॉस्पिटल लाने की आवश्यक तैयारी की जा रही है।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button