बालोद

शादी का झांसा देकर विधवा महिला के इज्जत के साथ खेला, राष्ट्रीय हिन्द सेना की पहल से थाने में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर विधवा महिला के इज्जत के साथ खेला, राष्ट्रीय हिन्द सेना की पहल से थाने में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

अनीश राजपूत

बालोद-डौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी पुरषोत्तम साहू पिता रविराम साहू निवासी साल्हे के द्वारा पिछले 7 वर्ष से शादी का झांसा देकर चंद्रपुर महाराष्ट्र सहित अलग अलग स्थान पर ले जाकर दैहिक शोषण करता था,इस दौरान महिला ने विवाह करने की बात पर शादी से इनकार कर दिया। महिला के साथ राष्ट्रीय हिन्द सेना के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तरुण नाथ योगी,बालोद जिला अध्यक्ष रोबिन एंथोनी , मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष राकेश बेहरा , दल्ली राजहरा नगर अध्यक्ष बबला खपार्ड ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई साथ ही चर्चा के दौरान बताया कि पहले दोनों एक साथ ही रहते थे इस बीच दोनों का विवाद हो गया था।आरोपी के द्वारा उक्त महिला को भरण पोषण देने की बात कही गयी थी लेकिन अब तक किसी प्रकार की खर्च या अन्य उपयोगी समान आरोपी के द्वारा महिला को नही मिली पाई है। डौंडी थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376 का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। राष्ट्रीय हिन्द सेना की टीम ने कहा कि हमेशा हमारी टीम ऐसे जन सेवा के कार्य मे आगे रहते हैं। आगे भी अगर किसी जरूरतमंद को किसी तरह के सहयोग की आवश्यकता होगी तो हमेशा सहयोग के लिए तैयार रहेगी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button