
जनपद सदस्य के प्रत्याशी के घर 300 पौआ शराब जप्त प्रत्याशी के पति के साथ 1 और गया जेल
-बालोद, जिले के त्रिस्तरीय चुनावी सरगर्मी तेज होने के साथ-साथ सभी प्रत्याशी अपने मतदाताओ को रुझाने में लगे है उसी तरह बालोद जिले के ग्राम बाघमरा के जनपद सदस्य के घर से 300 पौआ जप्त किया गया है जिसमे यशवंत साहू और राजेन्द्र प्रसाद के खिलाफ धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है।उक्त मामले में थाना प्रभारी जी एस ठाकुर,सुंदर मंडावी,दीपक पाटिल,मनोज चंद्रा,रवि बंजारे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





