
सामुदायिक भवन और सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 11 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
कवर्धा । कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने संचालक पंचायत एवं सदस्य सचिव छ.ग.रा.ग्रा.वि.प्रा. प्रकोष्ठ विकास के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य राज्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण योजनांतर्गत वर्ष 2020-21 के लिए अनुशंशित कार्यो की स्वीकृति प्रदान की है।
कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम विचारपुर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (कबीर कुटी पारा आंगनबाड़ी भवन के पास) के लिए 6 लाख 50 हजार और ग्राम सिंघनगढ़ में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्माण के लिए संबंधित ग्रा.पं. को निर्माण एजेंसी बनाया है।




