कवर्धा

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में होने वाले प्रथम चरण के विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए नियुक्त सामान्य आर्ब्जवर श्री अजय कुमार गुप्ता (सिनियर आईएएस), पुलिस आर्ब्जवर श्री राजेश खुराना (आईपीएस) और व्यय आर्ब्जवर श्री वेंकन्ना तेजावथ (आईआरएस) कवर्धा पहुंच चुके है। सामान्य, पुलिस और व्यय आर्ब्जवर ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। सामान्य आर्ब्जवर श्री गुप्ता ने जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों की जानकारी ली

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में होने वाले प्रथम चरण के विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए नियुक्त सामान्य आर्ब्जवर श्री अजय कुमार गुप्ता (सिनियर आईएएस), पुलिस आर्ब्जवर श्री राजेश खुराना (आईपीएस) और व्यय आर्ब्जवर श्री वेंकन्ना तेजावथ (आईआरएस) कवर्धा पहुंच चुके है। सामान्य, पुलिस और व्यय आर्ब्जवर ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। सामान्य आर्ब्जवर श्री गुप्ता ने जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों की जानकारी ली। उन्होंने मतदान दलों के रूट चार्ट, रवाना स्थल, सामाग्री वितरण, स्ट्रॉग रूम, मतगणना स्थल की तैयारियों की जानकारी ली। पुलिस आर्ब्जवर श्री खुराना ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए मिलने वाली फोर्स की जानकारी ली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने बैठक में सभी आर्ब्जवर को कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र 71 पंडरिया एवं विधानसभा क्षेत्र 72 कवर्धा के लिए आयोग के अनुपालन में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, वन मंडलाधिकारी श्री चुड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोनिका कौडों, कवर्धा विधानसभा रिटर्निंग आफिसर श्री पीसी कोरी, पंडरिया रिटर्निंग आफिसर श्री संदीप ठाकुर, उप निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज बिसेन,डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा नायक, डिप्टी कलेक्टर रेखा अजगले

सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button