थाना कोतवाली – मोटर सायकल चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

कवर्धा,,जिले में चोरी नकबजनी के अपराधों पर अंकुश लगाने श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री के.एल. ध्रुव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनिल कुमार सोनी तथा उप पुलिस अधीक्षक अजाक काईम श्री बी.आर.मंडावी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में प्रार्थी संजय चंद्रवंशी पिता कलीराम चंद्रवंशी उम्र 38 साल साकिन छाटा थाना पिपरिया, जिला – कबीरधाम, छ0 ग0 की रिपोर्ट पर आज दिनांक 19.06.2020 के 11:00 बजे प्रार्थी अपने दोस्त शिवा मेरावी के साथ कवर्धा अपने मोटर सायकल ड्रीम योगा कमांक सीजी 04 केएस. 6473 में आए थे। करीबन 01 बजे जुनवानी रोड न्यू बस स्टैण्ड कवर्धा के पास खडी कर बाथरूम गया था उसी समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त मोटर सायकल कीमती 30,000/ रु. को चोरी कर ले गया है । कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 272/2020 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान आरोपी पता तलास हेतु मुखबीर लगाया गया जो जरिये मुखबीर के सुचना मिली कि आरोपी पन्ना लाल साहू जुनवानी शराब दुकान के सामने उक्त चोरी गयी मोटर सायकल को खडी कर शराब पी रहा है कि सुचना पर मौका जाकर गवाह एवं प्रार्थी के तस्दीक किया गया । जो आरोपी के पहचान मोटर सायकल चोर के रूप में किये आरोपी पन्ना लाल साहू पिता रोहित साहू उम्र 22 साल साकिन तिवारी नवागांव थाना कवर्धा , जिला कबीरधाम से पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया । आरोपी द्वारा पेश करने पर मोटर सायकल ड्रीम योगा क्रमांक सीजी 04 केएस . 6473 कीमती 30,000 / रु . को जप्तकर वाजाप्ता सुमार किया गया । आरोपी पन्ना लाल साहू द्वारा अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय कवर्धा भेजा गया । थाना प्रभारी मुकेश सोम सउनि द्वारिका देशलहरे , प्रआर . 05 संतोष वर्मा , प्रआर . 280 धन्ना सिंह आर .361 खेलन पाटले , आर .702 उमाशंकर साहु , आर . 203 भरतनाथ योगी मआर . 63 अनिता सय्याम का सराहनीय योगदान रहा है ।

Spread the love

You missed