कवर्धा

प्रथम पुरुष्कार जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नीलू चंद्रवंशी जी द्वार ग्राम सोहागपुर की खिलाड़ियों को 15 हजार रु नगद एवं शील्ड वितरण किया गया, द्वितीय पुरुष्कार ग्राम डौकाबांधा के खिलाड़ियों को पोखराज चंद्रवंशी के द्वारा 10 हजार रु नगद एवं शील्ड वितरण किया गया।

,कवर्धा :- पंडरिया विधानसभा के ग्राम डौकाबांधा में क्रिकेट मैच प्रतियोगिता के पुरुष्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम अध्यक्ष श्री नीलू चंद्रवंशी जी, साथ मे श्री पोखराज चंद्रवंशी जी, श्री गेंदु चंद्रवंशी जी एवं ग्राम डौकाबांधा के समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में पुरुष्कार वितरण किया गया।

प्रथम पुरुष्कार जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नीलू चंद्रवंशी जी द्वार ग्राम सोहागपुर की खिलाड़ियों को 15 हजार रु नगद एवं शील्ड वितरण किया गया, द्वितीय पुरुष्कार ग्राम डौकाबांधा के खिलाड़ियों को पोखराज  चंद्रवंशीजी के द्वारा 10 हजार रु नगद एवं शील्ड वितरण किया गया।

पुरुष्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए नीलू चंद्रवंशी ने कहा कि भिन्न-भिन्न आयु वर्ग के बच्चे विभिन्न प्रकार के खेल खेलते हैं। ये विभिन्न प्रकार के खेल बच्चों के समपूर्ण विकास में सहायक होते हैं। खेल से बच्चों का शारीरिक विकास, संज्ञानात्मक विकास, संवेगात्मक विकास, सामाजिक विकास एवम् नैतिक विकास को बढ़ावा मिलता है, खेल से मनुष्य की मनोवैज्ञानिक जरूरतें पूरी होती हैं तथा वह मनुष्य को सामाजिक कौशलों के विकास का भी अवसर देता है। खेल बच्चों की मानसिक क्षमताओं के विकास में भी एक बड़ी भूमिका निभाते हैं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button