कैट ने की एडिशनल एस पी के साथ बैठक

कंफ्डरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने बाजार में व्यवस्था देने के सम्बंध में एडिशनल एस पी अनिल सोनी के साथ बैठक कर चर्चा की

कबीर क्रांति कवर्धा ,,,कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश आहूजा प्रदेश मंत्री दिनेश जैन ने बताया कि व्यापारी अपने दुकान में संक्रमण से बचाव के सारे उपाय अपना रहे है परंतु यातायात और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन भीड़ भाड़ के चलते सम्भव नही हो पा रहा है इस हेतु प्रशासन को उचित व्यवस्था देने हेतु निवेदन किया। कैट ने बताया कि बाजार में अनावश्यक लोगो का मूवमेंट और बिना मास्क के लोगो का घूमना साथ ही धारा 144 का उलंघन व्यापारियों सहित आम जनता के लिए चिंता का विषय है इस पर प्रशासन को कड़ाई करनी चाहिए । चूंकि कवर्धा का बाजार बहुत छोटे क्षेत्र में सीमित है इसलिए मेन रोड में चारपहिया छोटे वाहनों को वन वे के लिए कड़ाई से पालन करवाया जाना चाहिए । पेट्रोलिंग और चेकिंग पॉइंट बढ़ाये जाने की आवश्यकता है ।
एडिशनल एस पी ने कैट के द्वारा रखे गए सभी विषयों का तत्काल निराकरण करते हुए संबंधित को आदेशित किया और व्यापारियों की सभी जायज समस्या में हर सम्भव निराकरण का आश्वासन दिया । एडिशनल एस पी ने दुकानों के बन्द करने के समय का कड़ाई से पालन, साप्ताहिक अवकाश में सभी दुकानें बंद रखने को लेकर आवश्यक कार्यवाही की बात कही है । और व्यापारियों से अपील की है कि शासन के दिशा निर्देश का पूरा पालन करें ।
एडिशनल एस पी ने कैट की सक्रियता और दिशानिर्देश की तारीफ करते हुए कहा कि कवर्धा में कैट की भूमिका बहुत अच्छी है , कैट के जागरूकता अभियान में पुलिस प्रशासन पूरा सहयोग देगा ।
कैट ने एडिशनल एस पी के द्वारा हमेशा से मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया , कैट की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश आहूजा प्रदेश मंत्री दिनेश जैन, कुलवंत सलूजा, विकास सेठिया और सोनू चांवला शामिल हुए ।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़